केजरीवाल को तिहाड़ जेल में क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं, जानें कैसे मिलेगा..नाश्ता और खाना?

Delhi Liquor Policy Case

CM Kejriwal Arrested: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) ने सीएम अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यानी की वह दिल्ली की मशहूर तिहाड़ जेल में 15 दिन बिताने वाले है।वह आम आदमी पार्टी के चौथे नेता है जो तिहाड़ जेल में रहेगें। इससे पहले मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, सत्येंद्र जैन  भी तिहाड़ जेल में बंद है।लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनीति सवाल छिड़ा हुआ है।

केजरीवाल को तिहाड़ जेल में  मिलेंगी ये सुविधाएं..

दिल्ली की तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल के दिन की शुरुआत सुबह 6 बजे से होगी. 6.30 बजे केजरीवाल को नाश्ता दिया जाएगा,नाश्ता में  चाय और ब्रेड शामिल होंगे।सुबह 10.30 से 11 बजे के बीच अरविंद केजरीवाल को भोजन दिया जाएगा। भोजन में उनको दाल सब्जी, चावल और 5 रोटिया दी जाएगी। दोपहर को 3.30 बजे केजरीवाल को एक कप चाय व बिस्कुट दिए जाएगे। शाम को 5.30 बजे के बाद उनको रात का खाना दिया जाएगा, रात के खाने में सीएम को सब्जी,दाल. चावल और रोटी शामिल होगी।

AAP कार्यकर्ताओं ने किया तिहाड़ जेल के बाहर प्रदर्शन…..

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ाए जाने के खिलाफ सोमवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तिहाड़ जेल के बाहर प्रदर्शन किया।एक्साइज पॉलिसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने 15 अप्रैल तक अरविंद केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।अरविंद केजरीवाल के तिहाड़ जेल पहुंचने से पहले सैंकड़ों पार्टी कार्यकर्ता झंडे लेकर और ‘मैं भी केजरीवाल’ लिखी टी-शर्ट पहने हुए जेल के एंट्री गेट पर इकट्ठा हुए और नारेबाजी करने लगे थे।

Read also-जरुरत से ज्यादा जंक फूड खाने वाले हो जाएं सावधान…इन्हें खाने से शरीर को होते हैं ये नुकसान

21 मार्च को अरेस्ट किए गए … अरविंद केजरीवाल

कानून वस्वस्था न बिगडे इसके लिए तिहाड़ जेल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि किसी को भी कानून-व्यवस्था की स्थिति का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। बता दें कि ईडी ने केजरीवाल की 15 दिन की न्यायिक हिरासत की मांग करते हुए कहा कि वो जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक्साइज पॉलिसी से जुड़े मामले में अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *