हरियाणा में डॉ सतीश पूनिया और सुरेश सिंह नागर को मिले दायित्व की बधाई देते हुए ओपी धनखड़ ने किया बड़ा दावा

BJP के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने हिमाचल प्रदेश में हो रहे विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने देहरा विधानसभा क्षेत्र की चुनावी रणनीति सहित अन्य संगठनात्मक विषयों पर पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। बैठक में प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा,प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, सिद्धार्थन संगठन मंत्री, लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर, सांसद राजीव भारद्वाज, विपिन परमार प्रभारी, विधायक राकेश जमवाल संयोजक, विधायक पवन काजल सह संयोजक सहित पार्टी के लगभग आधा दर्जन विधायकगण मौजूद रहे। इसके अलावा उन्होंने हरियाणा BJP में डॉ सतीश पूनिया और सुरेश सिंह नागर को मिले प्रभारी व सहप्रभारी पद के दायित्व की बधाई देते हुए बड़ा दावा किया।

Read Also: राहुल द्रविड़ ने किए टीम इंडिया के हेड कोच के तौर पर अपने कार्यकाल को लेकर बड़े खुलासे !

ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की जनता जनार्दन ने सभी चारों सीटों पर कमल खिलाकर पीएम मोदी की नीतियों में विश्वास प्रकट किया है। उपचुनाव में भी सभी तीनों सीटों पर कमल खिलेगा। कांग्रेस ने झूठ बोलकर जनादेश लूटने का पाप किया है, यह कांग्रेस की नीति रही है। हिमाचल की जनता अब कांग्रेस को चलता करने का मूड बना चुकी है। इनके विधायक भी अपनी ही सरकार पर विश्वास नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तर्ज पर मतदाताओं को अप्रोच करें।

धनखड़ ने बैठक में चुनाव प्रबंधन सहित अन्य संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए हर मतदाता तक पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में BJP की जीत से कांग्रेस का मनोबल टूटेगा और जनविरोधी सरकार से हिमाचल प्रदेश की जनता को राहत मिलेगी।

Read Also: पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा अबकी बार दो दिनों तक चल सकती है, क्यों होगी देरी ?-जानिए

राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने डॉ सतीश पूनिया को हरियाणा प्रभारी और राज्यसभा सांसद सुरेश सिंह नागर को सहप्रभारी का दायित्व मिलने पर बधाई और सफल कार्यकाल की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दोनों अनुभवी नेताओं के मार्गदर्शन में हरियाणा में BJP की लगातार तीसरी बार सरकार बनेगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *