सपा प्रवक्ता फखरुल हसन ने मुख्तार अंसारी की मौत पर की ये मांग ? जानें क्या कुछ कहा..

Mukhtar Ansari News

Mukhtar Ansari News:समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन ने शुक्रवार को कहा कि जेल में बंद गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की मौत की जांच होनी चाहिए।फखरुल हसन ने पीटीआई वीडियो से कहा कि सभी विपक्षी दलों ने जांच की मांग की है और जब जेल से किसी को संदिग्ध हालत में अस्पताल ले जाया जाएगा तो सवाल उठेंगे। उन्होंने कहा कि परिवार भी लंबे समय से आरोप लगा रहा है।

Read also-कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने क्यों कहा हिरासत में मौत के मामले में यूपी बन रहा है नंबर वन ?

जेल में बंद व्यक्ति की सुरक्षा करना- सरकार की जिम्मेदारी

उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी की मौत की जांच होनी चाहिए और जेल में बंद किसी व्यक्ति की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है।उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत होगई। जेल में मुख्तार अंसारी की तबियत बिगड़ने के बाद उसे बांदा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सभी विपक्षी दलों ने उठाई ये मांग…

सभी विपक्षी दलों ने जांच की मांग की है और सवाल तो उठेंगे ही जब कोई व्यक्ति जेल में बंद होगा और उसकी जेल में ही जिस तरीके से संदिग्ध परिस्थितियों में उनको लेकर जाया गया हॉस्पिटल और परिवार के आरोप थे बहुत दिनों से वो लगा रहे थे। तो इस पूरे प्रकण की जांच होनी चाहिए। क्योंकि ये सरकार की जिम्मेदारी है कि अगर कोई जेल में बंद है तो उसको सुरक्षा देना उसका इलाज कराना ये सरकार का दायित्व है। और कहीं न कहीं इसमे सरकार की लापरवाही नजर आती है और अगर परिवार के कहीं आरोप हैं तो उन आरोपों की जांच जरूर होनी चाहिए।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *