Arvind Kejriwal को जेल क्यों भेजा ? बोली सुनीता केजरीवाल – जनता देगी इस तानाशाही का जबाब…

Delhi Excise Policy

Delhi Excise Policy: दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग( Money Laundering)में कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है।कोर्ट के आदेश के बाद केजरीवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। फिलहाल केजरीवाल को जेल नंबर 2 में रखा जाएगा। प्रवर्तन निदेशालय ने आज यानी सोमवार को अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट में पेशी के दौरान ईडी ने केजरीवाल की डिमांड बढ़ाने की मांग नहीं की। ईडी की तरफ से सॉलिसिटर एस वी राजू ने कहा अरविंद केजरीवाल की पूछताछ पूरी हो चुकी है। इसके बाद कोर्ट ने केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Read also-How Prime Ministers Decide- अखिर क्या है इस किताब में जो केजरीवाल पढ़ना चाहते हैं तिहाड़ जेल में

सुनीता केजरीवाल ने कही ये बात…

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और AAP को संयोजक को जेल में भेजे जाने पर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने गंभीर सवाल उठाए। अरविंद केजरीवाल को 15 दिन की न्यायिक हिरासत मे भेजे जाने पर सुनीता केजरीवाल ने कहा  कि 11 दिनों तक पूछताछ हुई है।पूछताछ पूरी हो चुकी है। अदालत ने केजरीवाल को दोषी नहीं कहा, तो उनको जेल में क्यों डाला है ? सुनीता केजरीवाल आगे बोलती है कि केंद्र सरकार का उद्देश्य है अरविंद केजरीवाल को जेल में डालना है। देश की जनता इसका जवाब देगी।
15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे केजरीवाल..
आबकारी केस से जुडे कथित मनी लैंडिंग केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत मे रहेंगे।अरविंद केजरीवाल जेल नंबर 2 में अकेले रहेंगे.ऐसा बताया जा रहा है।अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट में स्पेशल डाइट की मांग की।और पढ़ने के लिए तीन किताबें भी मांगी।राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले के बाद जेल प्रशासन ने 2 नंबर जेल को सैनेटाइज किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *