Muhurat Trading 2023: दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए शेयर बाजार शाम छह बजे से सवा सात बजे तक खुले रहेंगे

Muhurat Trading 2023– भारत में बिजनेस और ट्रेड की शानदार परंपरा अध्यात्म और कर्मकांड से जुड़ी रही है। हिंदू परंपरा में देवी लक्ष्मी को धन की और अच्छा समय लाने वाली देवी माना जाता है। शेयर बाजार के निवेशक और व्यापारी दिवाली को व्यापारिक गतिविधियों के लिए शुभ अवसर मानते हैं। दिवाली पर लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है।..Muhurat Trading 2023

छुट्टी होने के बावजूद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज हर साल दिवाली पर “मुहूर्त” ट्रेडिंग के लिए खास ट्रेडिंग विंडो खोलते हैं। मुहूर्त को शुभ और कारोबार के लिए सही समय माना जाता है। पूजा कब होगी, नक्षत्रों की गणना से इसका समय तय किया जाता है।

इस दिवाली के दिन 12 नवंबर को मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए स्टॉक एक्सचेंज शाम छह बजे से सवा सात बजे तक खुलेंगे। मुहूर्त ट्रेडिंग के समय में शाम छह बजे से छह बजकर आठ मिनट तक प्री-ओपन सेशन के लिए आठ मिनट की विंडो शामिल होगी। शेयरों में ट्रेडिंग शाम सवा छह से सवा सात बजे के बीच होगी। समापन सत्र सात बजकर 25 मिनट से सात बजकर 35 मिनट के बीच होगा। बीएसई ने 1957 में पहली बार दिवाली के दिन इस परंपरा को अपनाया था। बाद में इसे 1992 में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने अपनाया। पिछले पांच साल में मुहुर्त ट्रेडिंग बढ़त के साथ खत्म हुई है। पिछले साल का सेशन 0.88 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

Read also- World cup 2023: भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच के टिकटों की कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कोलकाता में 16 गिरफ्तार

शरद कोहली, मार्केट एक्सपर्ट: “बाजार मूल रूप से एक घंटे के लिए खुलता है, ये एक टोकन सत्र की तरह होता है और लोग टोकन ट्रेड करते हैं, कुछ लोग निवेश करते हैं, कुछ ट्रेडों का निपटान भी उसी दिन होता है। ये सिर्फ एक घंटे के लिए होता है, ये 15 मिनट पहले खुलता है और 15 मिनट बाद बंद हो जाता है ताकि निपटारा हो सके, ये एक प्रतीकात्मक सत्र होता है, जिसे मुहूर्त के हिसाब से किया जाता है, क्योंकि इसे शुभ माना जाता है।”

अरुण मंत्री, मार्केट एक्सपर्ट: “छह बजे से सवा छह बजे तक प्री-ओपन सेशन होगा, सवा छह से सवा सात बजे तक सामान्य ट्रेडिंग होगी और सात बजकर 25 मिनट से सात बजकर 35 मिनट तक क्लोजिंग विंडो होगी। तो एक घंटा ट्रेडिंग के लिए है, जहां 15 मिनट पहले ट्रेडिंग सत्र के लिए है और उसके बाद 15 से 20 मिनट क्लोजिंग सेशन के लिए है।” PTI

so

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *