खानपुर कलां के रहने वाले कुश्ती रैफरी वीरेंद्र मलिक का एशियन कुश्ती प्रतियोगिता में हुआ चयन

गोहाना – हरियाणा के गोहाना में गांव खानपुर कलां के रहने वाले कुश्ती रैफरी वीरेंद्र मलिक का एशियन कुश्ती प्रतियोगिता में चयन हो गया है, जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर है। वीरेंद्र मलिक का चयन यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग फेडरेशन द्वारा एशियन कुश्ती प्रतियोगिता में रैफरी के रूप में किया गया है। Virender Malik 

हरियाणा के खिलाड़ी और कोच देश-विदेश में हो रही खेल प्रतियोगिताओं में खूब नाम कमा रहे हैं। इसी क्रम में गोहाना के गांव खानपुर कलां के रहने वाले कुश्ती रैफरी वीरेंद्र मलिक का चीन में होने वाली एशियन कुश्ती प्रतियोगिता में चयन हो गया है। कुश्ती रेफरी वीरेंद्र मलिक का चयन यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग फेडरेशन द्वारा एशियन कुश्ती प्रतियोगिता में रैफरी के रूप में किया गया है। वीरेंद्र ने अब तक 60 के करीब अंतर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में कुश्ती रेफरी की भूमिका निभा चुके हैं।Virender Malik 

Read Also: DGCA ने खामियों को लेकर Air India के उड़ान सुरक्षा प्रमुख को दी गई मंजूरी पर लगाई रोक

वीरेंद्र मलिक ने इस चयन को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह बहुत ही खुशी की बात है कि मेरा चयन हुआ है। उसके लिए चयनित रेफरी के 100 बार मैच देख सबसे अच्छे रेफरी का चयन उसके द्वारा दिए फैसलों के चयन का आधार होता है। वहीं मलिक ने बजरंग पूनिया और विशाल कालीरमन कुश्ती पहलवानों के बीच चल रहे विवाद को लेकर कहा इनका विवाद कोर्ट में विचाराधीन है। मगर आपस में लड़ाई से कुश्ती को नुकसान होता है, मेरी पर्सनल राय में ट्रायल होनी चाहिए, जो बेहतर खिलाड़ी होगा वह जाना चाहिए। सीधे चयन से दूसरे खिलाड़ियों का मनोबल कमजोर होता है। यह फैसला हेडाफ कमेटी का फैसला है बजरंग के सीधा चयन किया। इसको लेकर कोई टिप्पणी नहीं करनी है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट घुटने के ऑपरेशन होने की वजह से पहले ही बाहर हो चुकी हैं अंतिम पंघाल अब खेलेंगी। अगर वह वहां जीत जाती हैं तो उसका चयन ओलंपिक के लिए हो जाएगा। वहीं नशे की गर्त में धसते युवाओं को लेकर भी वीरेंद्र ने कहा कि खेल ही है जो युवाओं को नशे से दूर रख सकता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *