BRICS Summit 2026: PM मोदी के गाला डिनर में क्यों नहीं पहुंचे शी जिनपिंग ? सामने आई वजह

BRICS Summit 2026

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग दिनभर BRICS बैठक में मौजूद रहे, PM मोदी से द्विपक्षीय मुलाकात भी हुई, लेकिन रात के डिनर से चीनी राष्ट्रपति का नदारद रहना कई सवाल पैदा कर रहा है, क्‍या इस गैरमौजूदगी की कोई खास वजह रही । पूरी खबर …

न्‍यूज डेस्‍क: नई दिल्ली में भारत की मेजबानी में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों और अन्य मेहमानों के सम्मान में खास गाला डिनर का आयोजन किया। इस डिनर में कई बड़े नेता शामिल हुए, लेकिन चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग नजर नहीं आए। जिनपिंग की गैरमौजूदगी के बाद इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के मुताबिक उनके डिनर में शामिल नहीं होने को लेकर किसी तरह के राजनीतिक विवाद या भारत-चीन तनाव की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार, शी जिनपिंग दिनभर के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद आराम करने के लिए अपने होटल लौट गए थे। हालांकि, चीन या भारत की ओर से उनकी गैरमौजूदगी की कोई आधिकारिक वजह जारी नहीं की गई है।BRICS Summit 2026

Read Also- BRICS Summit: भारत हमारा प्रतिद्वंद्वी नहीं, पार्टनर है… मोदी से मुलाकात में बोले जिनपिंग

शी जिनपिंग शनिवार को नई दिल्ली पहुंचे और BRICS सम्मेलन के महत्वपूर्ण सत्रों में हिस्सा लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की। दोनों नेताओं के बीच भारत-चीन संबंधों के साथ व्यापार, आपसी संपर्क और द्विपक्षीय सहयोग जैसे मुद्दों पर बातचीत हुई। ऐसे में सिर्फ गाला डिनर में शामिल नहीं होने के आधार पर किसी नए कूटनीतिक तनाव का निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। खास बात यह भी है कि अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद भी गाला डिनर में शामिल नहीं हुए। वह दिन के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद UAE लौट गए थे। इससे यह साफ होता है कि सभी विदेशी मेहमानों का डिनर में मौजूद रहना जरूरी नहीं था।BRICS Summit 2026

Read Also- BRICS सम्‍मेलन का आज समापन, जानिए मोदी-जिनपिंग की मुलाकात से नई दिल्ली घोषणापत्र तक पहले दिन क्या-क्या हुआ?

गाला डिनर में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
प्रधानमंत्री मोदी की ओर से आयोजित गाला डिनर में भारतीय खान-पान और संस्कृति को खास जगह दी गई। मेहमानों के लिए खांडवी, खुम्ब गलौटी, पनीर लबाबदार, गुच्छी से तैयार विशेष व्यंजन, सब्जियों की पारंपरिक डिश, मिलेट पुलाव और चुकंदर रायता जैसे व्यंजन परोसे गए। मिठाई में जलेबी के साथ ओल्ड दिल्ली फ्रूट क्रीम और शहतूत फिरनी शामिल रही। डिनर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें भारतीय शास्त्रीय नृत्य के साथ BRICS देशों की सांस्कृतिक विविधता को प्रस्तुत किया गया। अलग-अलग रिपोर्टों में कलाकारों की संख्या 100 से ज्यादा और करीब 160 बताई गई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterBRICS Summit

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *