Yamunanagar: राशन डिपो दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का SI गिरफ्तार

Yamunanagar: हरियाणा के यमुनानगर से बड़ी खबर सामने आई है जहां फूड एंड सप्लाई विभाग के सब इंस्पेक्टर ( SI ) को गिरफ्तार किया गया है। ये सब इंस्पेक्टर लोगों को राशन डिपो दिलाने के नाम पर ठगी का शिकार बनाता था, जो आज पुलिस के हत्थे चढ़ गया है ।

Yamunanagar में राशन डिपो दिलाने के नाम पर करता था ठगी

आपको बता दें, यमुनानगर में राशन डिपो दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का SI गिरफ्तार किया गया है, पुलिस ने मौके पर इससे 10 हज़ार रुपये भी बरामद किए हैं। इस सब इंस्पेक्टर के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने पहले उसे कोर्ट में पेश किया और फिर उसे जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया। वहीं पुलिस इस SI बालकराम पर पहले से ही थानों में दर्ज मामलों का भी खाका तैयार कर रही है।

Read Also: Lok Sabha 2024: चुनाव से पहले बढ़ाई गई केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा,Y नहीं अब Z कैटेगरी में रहेंगी अनुप्रिया पटेल

सब इंस्पेक्टर  बालकराम ने राशन डिपो दिलवाने के नाम पर गांव गधौली कॉलोनी के रहने वाले सुनील कुमार से 85 हजार रुपए ठगे थे। सुनील कुमार ने अक्तूबर 2023 में एसपी को शिकायत देते हुए आरोप लगाया था कि बालकराम ने उसे कहा था कि वह गांव में डिपो अलॉट करवा देगा जिस पर वह उसकी बातों में आ गए और इसके एवज में उसने उससे 85 हजार रुपये मांगे। 20 मार्च 2023 को उसने बालकराम को सारे रुपये दे दिए थे और 6 दिसंबर 2023 को थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने आरोपी बालकराम पर केस दर्ज कर लिया था। अब पुलिस ने उसे इस केस में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जांच में यह भी सामने आया है कि बालकराम ने गांव मलिकपुर के रहने वाले कैलाश चंद से 65 हजार रुपए ठग हुए हैं।

Read Also: Ayodhya: चुनाव से पहले अयोध्या के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे लोक सभा अध्यक्ष, रामलला के करेंगे दर्शन

थाना शहर यमुनानगर एसएचओ जगदीश चंद्र ने बताया कि आरोपी सब इंस्पेक्टर बालकराम को गिरफ्तार कर लिया है। उससे 10 हजार रुपये की भी रिकवरी हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *