दिल्ली में कांग्रेस और AAP को लगा झटका, कई नेताओं ने थामा BJP का दामन

देश की राजधानी दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। AAP जहां कांग्रेस के साथ INDIA गठबंधन में शामिल होकर चुनावी मैदान में उतरी है वहीं BJP पूरे दमखम के साथ दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इससे इतर सियासत में दलबदल का खेल भी लगातार जारी है दिल्ली में आज कांग्रेस और AAP को बड़ा झटका देकर कई नेता BJP में शामिल हो गए हैं।

वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में थामा कई नेताओं ने BJP का दाम

आपको बता दें, दिल्ली में चुनावी माहौल का भांपते हुए सियासी दलों के नेता पाला बदलने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में शनिवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में इन सभी नेताओं ने फिर से कमल खिलाने की मन बनाकर BJP को ज्वॉइन किया है। कांग्रेस और AAP के ये सभी नेता पीएम मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर BJP में शामिल हुए हैं।  BJP में शामिल होकर इन नेताओं ने कहा कि वहां उनका दम घुट रहा था।

Read Also: Bengaluru: सबसे तेज ‘मेड इन इंडिया’ राउटर का लॉन्च देश के लिए गौरव की बात है-अश्विनी वैष्णव

दिल्ली BJP में आज कई नए चेहरे पार्टी का हिस्सा बन गए हैं। कांग्रेस और AAP को बड़ा झटका देकर जिन नेताओं ने BJP का दामन थामा है उनमें पश्चिमी दिल्ली के प्रमुख कांग्रेस नेता, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से AAP नेता, पूर्व पार्षद सुरेश पहलवान, कृष्णा सेहरावत, अमरीश कुमार, रोहित शर्मा, प्यारे लाल शर्मा, मनोज पंडित प्रधान, संजय प्रधान, कृष्ण प्रधान, अजय रंहोला, बाबू लाल, राम कली, राजीव प्रसाद, विजय पाल, दिलशाद अली, काफिल अहमद, चौधरी अहसान, सादाब, आरिफ, मनोज मलिक, विकास गोयल समेत कई चेहरे शामिल हुए हैं। इसके अलावा स्वराज इंडिया पार्टी और AIMIM पार्टी के नेताओं ने भी BJP का दामन थामा है।

Read Also: Ayodhya: चुनाव से पहले अयोध्या के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे लोक सभा अध्यक्ष, रामलला के करेंगे दर्शन

BJP में इन नेताओं के शामिल होने की जानकारी देते हुए वीरेंद्र सचदेवा ने ट्वीट किया कि ” दिल्ली अनुसूचित जाति कमीशन के सदस्य, कांग्रेस के पूर्व निगम पार्षद एवं आदमी पार्टी के निगम प्रत्याशियों, नेताओं, कार्यकर्ताओं और ए.आई.एम.आई.एम. नेता आदि अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के अंदर विकास एवं परिवर्तन की बयार चल रही है। सभी का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *