Crime News: गीता कॉलोनी में यश की हत्या से मची सनसनी, BJP नेता ने जताया शोक

Yash Murder: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने यश की हत्या पर दुख प्रकट किया है। हर्ष मल्होत्रा ने स्थानीय विधायक डॉ. अनिल गोयल के साथ रानी गार्डन जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। नेताओं ने दिल्ली पुलिस से इस मामले की गहराई से जांच करने और हत्या के पीछे के असल कारणों को उजागर करने की अपील की है।
श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मजबूत केस बनाया जाएगा और जरूरत पड़ी तो दिल्ली सरकार से सर्वोत्तम विधिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। बीजेपी विधायक डॉ अनिल गोयल ने कहा कि यह सिर्फ रोड रेज नहीं हो सकता। मृतक के परिवार ने कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली पुलिस से मांग करते हैं कि मामले की निष्पक्ष और तेज जांच हो।
बीजेपी नेताओं ने कहा कि पार्टी दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है। युवक यश का अंतिम संस्कार शाहदरा में किया गया, जहां भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। परिवार को अब न्याय का इंतजार है।
दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में स्कूटर हल्का-सा छू जाने को लेकर कहासुनी के बाद आरोपियों ने स्कूटर पर सवार 20 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।
मामले में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने शनिवार को ये जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि रानी गार्डन के निवासी यश को शुक्रवार रात करीब नौ बजकर 41 मिनट पर लक्ष्मी नगर के अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान रिहान, मोहम्मद अमान और लकी के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार यश स्कूटर से घर जा रहा था, तभी उसका दोपहिया वाहन कथित तौर पर रिहान को छू गया, जिससे दोनों के बीच तीखी बहस हुई।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *