एक्शन में दिल्ली पुलिस, अवैध रूप से रह रहे 18 बांग्लादेशी नागरिक को किया गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे 18 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया है। इनमें से पांच ‘ट्रांसजेंडर’ के भेष में रह रहे थे। पुलिस ने शनिवार को ये जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से सात के फोन में प्रतिबंधित मैसेजिंग ऐप मिले हैं जिनके जरिये वे बांग्लादेश में अपने परिवार के लोगों से बात करते थे।वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहली कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लगभग 100 झुग्गियों और 150 गलियों को घेर कर सत्यापन अभियान चलाया।

Read also- UP Politics: CM योगी बोले- अपराधियों को सजा दिलाने में यूपी देश का पहला राज्य

अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति ने पूछताछ के दौरान शुरुआत में बचने की कोशिश की, लेकिन बाद में बांग्लादेशी नागरिक होने की बात कबूल कर ली। बाद में जांच के दौरान उसके परिवार के सदस्यों का भी पता लगाया गया।पुलिस ने बताया कि कुल 13 बांग्लादेशी नागरिक वैध कागजात के रहते हुए मिले।

Read also- Assam: CM हिमंता बिस्वा सरमा ने परिवार के साथ कामाख्या देवी मंदिर में किए दर्शन

अधिकारी ने बताया कि दूसरी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पांच ऐसे व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जो पहचान छिपाने के लिए ट्रांसजेंडर बने हुए थे।पुलिस ने बताया कि सभी 18 लोगों को लंबी पूछताछ और दस्तावेजीकरण के लिए विदेश प्रकोष्ठ में स्थानांतरित किया गया। उनके पास से सात मोबाइल फोन बरामद किये गये जिनमें प्रतिबंधित आईएमओ ऐप इंस्टॉल किए गए थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *