अमेठी में घने कोहरे के कारण आपस में टकराए छह वाहन, 2 लोगों की मौत और 16 अन्य घायल

Amethi

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के अंडर ब्रिज के पास घने कोहरे के कारण छह वाहनों की टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार सुबह यह जानकारी दी है।

Read Also: दिल्ली की अदालत ने चीनी वीजा घोटाला मामले में कार्ति चिदंबरम के खिलाफ आरोप तय करने का दिया आदेश

थाना मुसाफिरखाना के प्रभारी निरीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि अमेठी-सुल्तानपुर मोड़ के पास सोमवार/मंगलवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे एक ट्रक घने कोहरे के कारण रेलिंग पर चढ़ गया। उन्होंने बताया कि ट्रक के रेलिंग पर चढ़ने के बाद पीछे से आ रहे तीन ट्रक, एक कार और एक बस एक के बाद एक टकरा गए।

एसएचओ ने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य यात्री घायल हो गए। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है तथा हादसे से प्रभावित यात्रियों की पहचान की जा रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *