उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश से उफान पर नदियां, जनजीवन अस्त-व्यस्त

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य की सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं। वहीं कई इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आई हैं। इससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। इसके साथ ही कई जगहों पर सड़क धंसने से यातायात भी प्रभावित हुआ है। IMD ने देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल, टिहरी और रुद्रप्रयाग समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से कई जिलों में बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचने के साथ ही आम लोगों की जिंदगी पर भी असर पड़ा है। देहरादून में रात भर हुई बारिश से सड़क धंस गई, जिससे टोंस नदी पर बने पुल की तरफ जाने वाला रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया। ऐसे हालात में छात्रों और दफ्तर आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

Read Also: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कूटनीतिक मुद्दों पर भारत का रुख किया साफ, PoJK में चुनाव पर किया कड़ा प्रहार

लोगों का कहना है कि पहले भी इसी जगह पर जमीन धंसी थी लेकिन फिर ऐसा होना दिखाता है कि इसकी मरम्मत सही से नहीं की गई। नदी किनारे रहने वाले लोग भी सतर्क हैं, उन्हें खतरा ज्यादा महसूस हो रहा है। देहरादून में भारी बारिश के बाद रिस्पना नदी उफान पर है, जिससे निचले और नदी के किनारे वाले इलाकों में लोगों की चिंता बढ़ गई है।

रुद्रप्रयाग में अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का स्तर बढ़ गया है।अलकनंदा नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। नदियों का स्तर लगातार बढ़ने के कारण एहतियात के तौर पर स्कूल बंद कर दिए गए हैं और प्रशासन ने लोगों से तटों से दूर रहने का आग्रह किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *