लोकसभा में आज पेपर लीक से जुड़े परीक्षा संशोधन बिल पर जवाब देगी सरकार

संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में आज पेपर लीक और परीक्षा में धांधली को रोकने के लिए लाए गए बेहद अहम विधेयक पर केंद्र सरकार अपना जवाब दाखिल करेगी। परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 पर बीते दिन सदन में तीखी बहस हुई थी, जिसमें विपक्ष ने सरकार को जमकर घेरा था। इस चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए छात्रों के भविष्य और प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए थे और नए शिक्षा मंत्री की नियुक्ति पर भी सवाल उठाए थे।

Read Also: उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश से उफान पर नदियां, जनजीवन अस्त-व्यस्त

आपको बता दें, लोकसभा में बीते दिन मंगलवार को परीक्षा संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, पैलेट गन और AK-47 के कथित इस्तेमाल को लेकर कड़ी निंदा की थी। उन्होंने सरकार से पूछा कि क्या हक मांग रहे छात्र आतंकवादी थे, जिनके खिलाफ इस तरह बल प्रयोग किया गया ? वहीं नए कानून को छलावा बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार 2024 के मूल कानून में संशोधन कर रही है, लेकिन पुराने कानून के तहत अब तक एक भी दोषी को सजा नहीं मिल सकी है। ऐसे में सिर्फ सजा बढ़ाने से छात्रों का भरोसा कैसे लौटेगा ?

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट को लेकर तंज कसते हुए प्रियंका गांधी ने कहा था कि प्रधानमंत्री जी आप कैमरे का एंगल नहीं, दिल का एंगल बदलें। वहीं उन्होंने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के केंद्रीकरण की आलोचना की और नव-नियुक्त शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी की नियुक्ति को लेकर भी सवाल उठाए, जिससे कल सदन में भारी हंगामा हुआ था। वहीं विपक्ष की ओर से इस बिल पर चर्चा के दौरान सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने भी सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया था। अब देखना होगा कि केंद्र सरकार की ओर से आज लोकसभा में पेपर लीक से जुड़े परीक्षा संशोधन बिल पर क्या जवाब दिया जाता है ?

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *