केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि एयरलाइंस को घरेलू उड़ानों में 60 फीसदी सीटों के लिए यात्रियों से अतिरिक्त शुल्क न लेने के लिए कहा गया है। इसके अलावा, यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के नागरिक उड्डयन मंत्रालय के प्रयासों के तहत एयरलाइंस को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि एक ही PNR पर यात्रा करने वाले सभी यात्री एक साथ बैठें।
बुधवार को इन कदमों की घोषणा करते हुए मंत्रालय ने कहा कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइंस को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि सभी यात्रियों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए किसी भी उड़ान में कम से कम 60 फीसदी सीटें निःशुल्क आवंटित की जाएं। एक एयरलाइन अधिकारी के अनुसार, वर्तमान में 20 फीसदी सीटें निःशुल्क बुक की जा सकती हैं, जबकि शेष के लिए भुगतान करना पड़ता है।
Read Also-बजट सत्र के दौरान विधानसभा परिसर में बम की धमकी, तलाशी अभियान जारी
मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा, “एक ही पीएनआर पर यात्रा करने वाले यात्रियों को एक साथ अगल-बगल की सीटों पर बैठाया जाना चाहिए। एक अधिकारी ने बताया कि ये निर्देश घरेलू उड़ानों पर लागू होते हैं। अलग-अलग सेवाओं, जिनमें सीट चुनने की सेवा भी शामिल है, उनके लिए एयरलाइंस द्वारा अधिक शुल्क लेने की बढ़ती चिंताओं के मद्देनजर ये कदम उठाए गए हैं।
नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने बुधवार को एक्स पर किए पोस्ट में कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए और अधिक उपाय करने हेतु महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा, “60 फीसदी सीटें निःशुल्क होंगी, परिवारों के लिए एक साथ बैठने की सुनिश्चित व्यवस्था होगी और खेल उपकरण, संगीत वाद्ययंत्र और पालतू जानवरों को ले जाने के लिए स्पष्ट और पारदर्शी नियम बनाए जाएंगे। उनके अनुसार, देरी और रद्द होने की स्थिति में भी यात्रियों के अधिकारों का सख्ती से पालन कराया जाएगा और उनकी निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

