पुरुष हॉकी विश्व कप में फिर होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला, एक ही ग्रुप में दोनों टीमें

India-Pakistan: In the Men's Hockey World Cup, India and Pakistan will face each other again, both teams in the same group

India-Pakistan: भारतीय पुरुष हॉकी टीम एक बार फिर पाकिस्तान के साथ अपनी पुरानी प्रतिद्वंद्विता को ताजा करने के लिए तैयार है। दोनों टीमों को अगस्त में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 के लिए एक ही ग्रुप में रखा गया है। भारत और पाकिस्तान पूल डी में हैं। इसमें इंग्लैंड और वेल्स भी शामिल हैं। ये सभी मैच नीदरलैंड्स में खेले जाएंगे।

Read Also: Madhya Pradesh: ‘चार्जिंग प्वाइंट’ में धमाके से मकान में लगी आग, 8 लोगों की मौत

India-Pakistan- ये मुकाबले 15 से लेकर 30 अगस्त तक एम्स्टर्डम और वेव्रे (बेल्जियम) में खेले जाएंगे। हॉकी विश्व कप की डिफेंडिंग चैंपियन जर्मनी को जिन्होंने साल 2023 में भुवनेश्वर में हुए फाइनल मुकाबले में बेल्जियम को मात देने के साथ तीसरी बार इस खिताब को जीता था उन्हें इस बार पूल-बी में बेल्जियम, फ्रांस और मलेशिया की टीम के साथ जगह मिली है। एफआईएच के अध्यक्ष तैयब इकराम ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ये टूर्नामेंट ऐसे समय में शांति को बढ़ावा देने में मदद करेगा, “जब हमारी दुनिया संघर्षों से बंटी हुई है।”

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *