Madhya Pradesh: ‘चार्जिंग प्वाइंट’ में धमाके से मकान में लगी आग, 8 लोगों की मौत

Madhya Pradesh: Fire breaks out in house due to explosion at 'charging point', 8 people dead

Madhya Pradesh: इंदौर में तीन मंजिला मकान के बाहर बुधवार यानी आज 18 मार्च को तड़के इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) को चार्ज किए जाने के दौरान हुए धमाके के बाद इस इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के दो बच्चों और तीन महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस घटना में लोगों के हताहत होने पर शोक जताया है। इस बीच, प्रदेश सरकार ने विशेषज्ञों की समिति से इस घटना की विस्तृत जांच कराए जाने और ईवी चार्ज करने के संबंध में मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार कराए जाने की घोषणा की है।Madhya Pradesh

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) कुंदन मंडलोई ने पीटीआई वीडियो को बताया कि ब्रजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी के एक मकान में बुधवार तड़के 03:30 बजे से 04:30 बजे के बीच आग लगी। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने बताया कि इस घटना में मारे गए आठ लोगों के शव एक सरकारी अस्पताल में लाए गए हैं और उनका पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। घनघोरिया ने बताया कि मृतकों की पहचान तन्मय (छह), राशि सेठिया (12), सिमरन (30), टीनू (35), सुमन सेठिया (60), विजय सेठिया (65), छोटू सेठिया (22) और मनोज (65) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘आग लगने के बाद बचाए गए दो लोगों को भी अस्पताल लाया गया था। हालांकि, उन्होंने प्राथमिक इलाज के बाद अपना इलाज दूसरे अस्पताल में कराने की इच्छा जताई जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।’ Madhya Pradesh

Read Also: Delhi News: पालम में भीषण आग… 6 लोगों की मौत, CM रेखा ने दी मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

Madhya Pradesh- मुख्यमंत्री ने इस घटना पर शोक जताते हुए एक बयान में कहा, ‘‘इंदौर में हुई अग्नि दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। हादसे में मारे गए नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’ घटना के बाद मौके पर पहुंचे राज्य के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘यह दु:खद घटना सचेत करने वाली है क्योंकि ईवी को चार्ज किए जाने के दौरान मकान में आग लगी। हमने पुलिस और प्रशासन से कहा है कि विशेषज्ञों की समिति से विस्तृत जांच कराई जाए ताकि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो।’’ Madhya Pradesh

Read Also:Crime News: चंडीगढ़ में खूनी खेल, जिम के बाहर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

विजयवर्गीय ने कहा कि इस घटना की जांच के साथ ही ईवी चार्ज किए जाने को लेकर एसओपी भी तैयार कराई जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘मौजूदा भू-राजनीतिक घटनाक्रम के कारण कच्चे तेल के भाव बढ़ने के मद्देनजर बिजली से चलने वाले वाहनों को लेकर लोगों का रुझान बढ़ रहा है। ऐसे में ईवी चार्ज किए जाने के दौरान सामने आया यह अग्निकांड हमें आगाह करता है।’’ नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने घटनास्थल के आस-पास छोटे भूखंडों पर विशाल इमारतों के निर्माण और मुख्य सड़क के दोनों ओर कारें खड़ी किए जाने से एम्बुलेंस एवं अन्य गाड़ियों की आवाजाही के लिए मार्ग के संकरे होने पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इन समस्याओं के निराकरण के लिए क्षेत्र के रहवासी संघों के अधिकारियों से चर्चा करूंगा।’’ Madhya Pradesh

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *