टाइगर 3′ के शो के दौरान फैंस का बवाल, सिनेमा हॉल में अंदर ही जमकर फोड़े पटाखे ,वीडियो वायरल

दोषियों को सजा देने की मांग – शो के दौरान फैन्स ने थिएटर में पटाखे फोड़कर दीवाली मनाने लगे।जैसे ही शो के दौरान आतिशबाजी हुई सिनेमा हाल में भगदड़ मच गयी।मामला मालेगांव के मोहन सिनेमा हॉल का है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लोग कुर्सियों को छोड़कर कूदकर भागे – मिली जानकारी के अनुसार  मालेगांव के मोहन सिनेमा हॉल में रात 9 से 12 शो चल रहा था.दर्शक सलमान खान की इस फिल्‍म का लुत्फ उठा रहे थे, तभी कुछ फैंस ने सिनेमा हॉल के अंदर भी सीट पर रखकर पटाखे फोड़ने शुरू कर दिये. फिलहाल पुलिस वीडियो को देखकर आरोपियों की जांच कर रही है।मालेगाव पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत धारा 112 और 117 के  तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *