तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

Vice President

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर है। 14 और 15 जनवरी के इस प्रवास के दौरान उपराष्ट्रपति कई सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। उपराष्ट्रपति के इस दौरे का मुख्य आकर्षण 15 जनवरी को होने वाला थाई पोंगल का उत्सव होगा। राधाकृष्णन तिरुपुर में स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पारंपरिक उत्साह के साथ पोंगल मनाएंगे।

Read Also: Delhi: पोंगल समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

पोंगल समारोह के बाद, उपराष्ट्रपति कोयंबटूर में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने वाले कई प्रोजेक्ट्स की शुरुआत करेंगे। वे यहाँ नवनिर्मित KMCH इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेस और ओपीडी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही, KMCH मेडिकल कॉलेज पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट का लोकार्पण भी उपराष्ट्रपति के हाथों संपन्न होगा।

उसी शाम, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन कोयंबटूर के कोडिसिया (CODISSIA) हॉल में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे रामकृष्ण अस्पताल के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘स्वर्ण जयंती समारोह’ और रामकृष्ण डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल की 25वीं वर्षगांठ के मुख्य अतिथि होंगे। उपराष्ट्रपति का यह दौरा राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और सांस्कृतिक जुड़ाव के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *