दिल्ली में मौत का मातम: युवक ने माता-पिता सहित 4 को उतारा मौत के घाट

Delhi Murder Case, दिल्ली में मौत का मातम: युवक ने माता-पिता सहित 4 को......

( प्रियांशी श्रीवास्तव): दिल्ली में मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। जहां श्रृद्धा हत्याकांड के बाद एक बार फिर गहरी साजिश को अंजाम दिया गया है।  एक अपने ने अपनो की जान ले ली। एक ही परिवार के 4 ससदस्यों को बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी गई ।                                                      Delhi Murder Case,

मामला दिल्ली के पालम का है जहां 4 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। पालम इलाके में पुलिस ने एक घर से चार लोगों के शव बरामद किए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक लड़के ने अपने माता-पिता, एक बहन और दादी की हत्या को अंजाम दिया है।  बीती रात पुलिस को पूरे मामलें की  सूचना मिली थी।  चारों को चाकू से गोदकर मौत के घात उतारा गया।

Read also:जैस्मीन शाह मामले में 28 नवंबर को होगी सुनवाई

यह भी बताया गया कि आरोपी लड़का ड्रग्स की लत से ग्रसित है और अभी हाल में ड्रग्स एडिक्शन सेंटर से बाहर आया था। पुलिस ने आरोपी लड़के की पहचान भी कर ली है। आरोपी का नाम केशव है, जिसकी उम्र 25 वर्ष है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। बता दें कि पुलिस ने इस मामले में अभी और जानकारी नहीं दी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Delhi Murder Case,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *