गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वाणिज्यिक उड़ान सेवाओं की आज से शुरुआत हो गई है। सुबह 7:05 बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो की पहली फ्लाइट (6E-2278) ने उड़ान भरी और सुबह 8:05 बजे जेवर एयरपोर्ट पर सफलतापूर्वक लैंड कर गई है। वाटर कैनन के जरिए पहली फ्लाइट का एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया है।
Read Also: हिमाचल प्रदेश: गर्मी के मौसम में पहाड़ी शहर शिमला में बढ़ी पर्यटकों की संख्या
आपको बता दें, देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने आज से इस हवाई अड्डे पर अपनी सेवाएं देना शुरू कर दिया है। इंडिगो (IndiGo) इस हवाई अड्डे से परिचालन शुरू करने वाली पहली एयरलाइन बन गई है। इंडिगो की पहली उड़ान (6E-2278) लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह 7:05 बजे रवाना हुई और सुबह 8:05 बजे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सफलतापूर्वक लैंड हुई। अब इसके बाद नोएडा से बेंगलुरू के लिए पहली नियमित वाणिज्यिक उड़ान संचालित की जाएगी।
Read Also: ट्रंप ने अमेरिका और ईरान के बीच ऐतिहासिक शांति समझौते की घोषणा की, कतर ने किया स्वागत
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी परियोजना के रूप में विकसित यह हवाई अड्डा उत्तर प्रदेश को देश के सबसे बड़े विमानन, रसद और संपर्क केंद्रों में शामिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।” बयान में ये भी कहा गया कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परियोजना केंद्र और राज्य सरकारों के समन्वित विकास मॉडल का भी प्रतीक है।
