Bollywood News: फराह खान के बयान से मचा सियासी बवाल, Holi पर बयान देकर बढ़ी कानूनी मुश्किले

Farah Khan News:

Farah Khan News: बॉलीवुड की जानी मानी कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता फराह खान ने हिंदू त्योहार होली के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की और होली को छपरियों का त्योहार तक बता दिया । वहीं उनकी इस टिप्पणी के बाद लोगों का गुस्सा उन पर फूट पड़ा है साथ ही उनके ऊपर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप भी लगा ।

Read also-SLBC Tunnel: तेलंगाना में श्रीशैलम बांध के सुरंग का हिस्सा ढहने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

छपरियों’ का त्योहार बताया- होली को कथित तौर पर ‘छपरियों’ का त्योहार कहने के लिए फिल्म निर्माता फराह खान के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है। मुंबई पुलिस के अधिकारी ने शनिवार को ये जानकारी दी।पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर विकास जयराम पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ द्वारा शुक्रवार को दी गई शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं की है।

कानूनी कार्रवाई की मांग की – शिकायतकर्ता ने फराह खान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।उन्होंने आरोप लगाया कि गुरुवार को टेलीविजन शो में फराह खान द्वारा की गई “छपरी” टिप्पणी ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।खार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जांच जारी है और अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *