SLBC Tunnel: तेलंगाना में श्रीशैलम बांध के सुरंग का हिस्सा ढहने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Telangana Tunnel Accident: 

Telangana Tunnel Accident: तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में श्रीशैलम सुरंग नहर के निर्माणाधीन हिस्से का एक हिस्सा ढह जाने से करीब छह मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस ने ये जानकारी दी।उन्होंने बताया कि निर्माण कंपनी की टीम स्थिति का जायजा लेने के लिए सुरंग के अंदर गई है और जांच कर रही है।पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई वीडियो को बताया कि निर्माण कार्य करने वाली कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, छह से आठ मजदूरों के फंसे होने की आशंका है।

Read also-भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए कसी कमर, टीम ने प्रैक्टिस किया तेज

अधिकारी ने कहा, ‘‘घटना उस समय हुई जब कुछ मजदूर काम के सिलसिले में सुरंग के अंदर गए थे, तभी सुरंग के 12-13 किलोमीटर अंदर छत का एक हिस्सा ढह गया।हालांकि, मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से फंसे हुए मजदूरों की संख्या बताए बिना कहा गया कि कुछ लोग घायल हुए हैं।मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और बाकी अधिकारियों को राहत कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है।

Read also-विमान में टूटी सीट को लेकर बिफरे मंत्री शिवराज सिंह चौहान, AIR इंडिया को लगाई फटकार

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, राज्य के सिंचाई मंत्री एन. उत्तम कुमार रेड्डी, सिंचाई मामलों के सरकारी सलाहकार आदित्यनाथ दास और बाकी सिंचाई अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं।केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने दुर्घटना पर चिंता जताई है और अधिकारियों से कहा कि फंसे हुए मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए।

News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *