भगवान राम, पीएम मोदी और सीएम योगी को मुस्लिम महिलाओं ने भेजी राखी !

पीएम मोदी और सीएम योगी के कामों से खुश और उनको अपना भाई मानते हुए दोनों ने रक्षा बंधन.. | Total tv, News Hindi, aaj ki news, live,

रक्षा बंधन का त्योहार इस बार 3 अगस्त दिन सोमवार को है। भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक ये त्योहार हर साल बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। केवल हिंदू ही नहीं मुस्लिम महिलाएं भी रक्षा बंधन का पर्व मनाने में पीछे नहीं है। मुस्लिम समाज से ताल्लुक रखने वाली हापुड़ की दो महिलाओं ने जो कि रिश्ते में सास और बहू हैं उन्होंने भगवान राम, पीएम मोदी और सीएम योगी को डाक द्वारा राखी भेजी है।

बता दें, भगवान श्री राम को अयोध्या के पते पर राखी भेजने वाली दोनों सास-बहू का मानना है कि ईश्वर और अल्लाह एक ही है। हापुड़ की मुशर्रफ चौधरी और तंजीला ऐना इन महिलाओं ने भगवान राम के साथ पीएम मोदी और सीएम योगी को भी डाक के माध्यम से राखी भेजी है। पूर्व सभासद मुशर्रफ चौधरी वर्तमान में परिवार परामर्श केंद्र में सलाहकार है और उनकी बहू तंजीला ऐना शिक्षिका हैं।

 

Read Also – भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण बेरोजगारी का दंश झेल रहा युवा- रणदीप सुरजेवाला

 

जनपद हापुड़ की दोनों मुस्लिम महिलाओं में जहां श्री राम के प्रति श्रद्धा भाव है, वहीं पीएम मोदी और सीएम योगी के कामों से खुश और उनको अपना भाई मानते हुए दोनों ने रक्षा बंधन के पर्व को खास बनाते हुए उन्हें राखी भेजी है। उनका कहना है कि भाई बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षा बंधन पर रिश्तों की डोर मजबूत होगी और बहनें अपने – अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध भाइयों से अपनी सुरक्षा का वचन लेती हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *