राजस्थान में ट्रेंड बदलेगा और फिर से कांग्रेस की सरकार जनता बनाएगी -सचिन पायलट

कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने  राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत को लेकर आश्वस्त दिखे, उन्होंने कहा कि इस बार विपक्ष तो चुनाव में दिखा ही नहीं।

जयपुर में  सचिन पायलट ने कहा, बीजेपी यहां बेनकाब हो गई है और यहां विपक्ष नहीं दिख रहा है। मुझे यकीन है कि कांग्रेस को राजस्थान में सरकार बनाने का फिर से मौका मिलेगा।सचिन पायलट  ने कहा कि आज बड़ा महत्वपूर्ण दिन है आज राजस्थान के तमाम लोग अपनी नई सरकार का चुनाव करेंगे। मैं समझता हूं कि लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे और मतदान के इस महत्वपूर्ण दिन में अपने मत का प्रयोग करेंगे और

read also –खरगे बोले- फार्म हाउस में बैठकर सरकार चलाते हैं केसीआर, जनता को देते हैं दूर से दर्शन

इस बार रिवाज बदलेगा क्योंकि लोग चाहते हैं कि एक बार फिर से कांग्रेस को सेवा का मौका दें। देशभर में कांग्रेस का जो काम हुआ है सरकार बनाई है हमने कर्नाटक में, हिमाचल में, उसका हमें पॉजिटिव इम्पेक्ट पड़ रहा है और बीजेपी भी एक्सपोज हो चुकी है और यहां तो विपक्ष दिखा ही नहीं इसलिए मुझे पूरा आश्वासन है जनता का रिस्पॉन्स मैंने देखा है कि कांग्रेस पार्टी को यहां दोबारा से मौका मिलेगा।pti

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *