नेता बी. एस. येदियुरप्पा ने राजनीति से संन्यास की संभावना से इनकार किया, कहा- पार्टी के लिए काम करना जारी रखेंगे

BS Yediyurappa

BS Yediyurappa : बीजेपी के दिग्गज नेता बी. एस. येदियुरप्पा ने शनिवार को कहा कि सार्वजनिक जीवन से उनके संन्यास का कोई सवाल ही नहीं है और जब तक उनमें शक्ति है. वह कर्नाटक और देश में पार्टी के लिए काम करते रहेंगे।उन्होंने राजनीति में 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चित्रदुर्ग में आयोजित एक अभिनंदन समारोह ‘येदियुरप्पा अभिमानोत्सव’ में जनसभा को संबोधित किया। वरिष्ठ नेता ने इस अवसर को कर्नाटक की जनता और बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ ‘‘साझा संघर्ष के पांच दशकों का उत्सव’’ बताया।BS Yediyurappa 

Read also- ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों से बीजेपी के खिलाफ ‘संयुक्त मंच’ बनाने की अपील की

येदियुरप्पा ने शिकारीपुरा से मुख्यमंत्री पद तक की अपनी राजनीतिक सफलता का श्रेय किसानों, पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता को दिया।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोलकाता से चित्रदुर्ग पहुंचे।येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘मैं बार-बार कहता हूं कि अपनी आखिरी सांस तक सेवानिवृत्ति का कोई सवाल ही नहीं उठता। मेरे लिए ‘सेवानिवृत्ति’ शब्द का कोई अस्तित्व ही नहीं है। जब तक ईश्वर मुझे शक्ति प्रदान करता रहेगा, मैं संगठन, पार्टी, राज्य और राष्ट्र के लिए ईमानदारी से काम करता रहूंगा।BS Yediyurappa 

बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि यह आयोजन किसी व्यक्ति विशेष को सम्मानित करने के बारे में नहीं है, बल्कि 50 वर्ष लंबी एक सामूहिक राजनीतिक और सामाजिक यात्रा को मान्यता देने को लेकर है।येदियुरप्पा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा की और कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नयी ऊंचाई हासिल की है।BS Yediyurappa  BS Yediyurappa 

Read also- पंजाब किंग्स सोशल बीसीसीआई के नये दिशानिर्देशों को खिलाड़ियों को अवगत करायेगा

उन्होंने पश्चिम बंगाल में हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों का जिक्र किया और दावा किया कि वहां दशकों से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव नहीं हुए थे। बीजेपी की राज्य में चुनावी जीत को उन्होंने भारत की जीत बताया।उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में इतने सफल चुनाव कराना न केवल लोकतंत्र की जीत है बल्कि स्वयं भारत की जीत है। मोदी और शाह की संयुक्त शक्ति ने करोड़ों भारतीयों को रोमांचित कर दिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *