राजस्थान के अलवर जिले में गौ तस्करी के आरोप में चार लोगों की बेरहमी से पिटाई..

Alwar News

Alwar News:राजस्थान के अलवर में बुधवार को चार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया। ये पशु तस्कर सात गायों को एक पिकअप में भरकर ले जा रहे थे। कुछ लोगों ने इस पिकअप वाहन को रुकवाया और फिर तस्करों की पिटाई कर दी और उसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और बरामद गायों को गौशाला में भिजवा दिया गया है।चारों आरोपी हरियाणा के नूंह के रहने वाले हैं और पुलिस सुरक्षा में उनका अलवर जीएच में इलाज चल रहा है।

Read also-नागपुर सीट से पर्चा भरने से पहले नितिन गडकरी ने रोड शो किया

पुलिस ने किया ये खुलासा…

ये आज सुबह तीन बजे के करीब हमारे गश्त अधिकारी को ये कॉल आया था कि एक गायों की गाड़ी पकड़ी है। औद्योगिक क्षेत्र में होंडा चौक के पास तो वो वहां पर मौके पर पहुंचे तो वहां कुछ लोगों ने गायों की पिकअप रुकवा रखी थी और ये चार व्यक्ति थे वहां पर, जिनकी चोटें आई हुई थीं। इन घायल व्यक्तियों को अस्पताल ले गए जहां से इनको रैफर करके अलवर जीएच हॉस्पीटल भिजवा गया, यहां लेकर आए हैं ये गायों को तस्करी करके ले जा रहे थे। इनके पास जो पिकअप गाड़ी थी उसमें सात गाय थीं, उनको गौशाला भिजवाया गया है। आगे इस सबंध में जांच चल रहे हैं ये लोग नूंह, हरियाणा के बताए जा रहे हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *