विज्ञापनों में काटे हुए वीडियो का इस्तेमाल कर हमारी पार्टी को बदनाम किया जा रहा – कांग्रेस

Ls Polls

Ls Polls: लोकसभा चुनाव होने में कुछ समय बचा हुआ है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारी में लगे हुए है ।चुनाव के लिए नामांकन, रैली और प्रचार-प्रसार का दौर भी जारी है। उधर बयानबाजी, आरोपों, विज्ञापनों को लेकर चुनाव आयोग पहले ही सख्त हिदायत दे चुका है। इसके बाद भी चुनाव आयोग में लगातार कई शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। इसी क्रम में सलमान खुर्शीद, पवन खेड़ा और गुरदीप सप्पल सहित पार्टी  नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को चुनाव आयोग से मुलाकात की और उन्हें अपनी शिकायत सौंपी।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने लगाया ये आरोप..

कांग्रेस ने बीजेपी के विज्ञापन अभियान के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। इस शिकायत में कहा कि वो गलत-गलत वीडियो के जरिए विपक्षी पार्टी को बदनाम कर रही है।कांग्रेस ने चुनाव आयोग से तत्काल कार्रवाई करने की अपील की।कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि जो विषय उठाए गए हैं उनमें आंध्र प्रदेश की कल्याणकारी योजनाएं, तमिलनाडु में पोस्टर और दिल्ली में बीजेपी के सोशल मीडिया अकाउंट के पोस्ट शामिल हैं।उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने हमें आश्वासन दिया है कि वे हालात को सुधारने के लिए मामले में दखल देंगे।

Read also-Congress: अरुणाचल में चीन की चालबाजी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पार्टी के अभियान को सोरोस से जोड़ना दुर्भावनापूर्ण..

खेड़ा ने चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद ये बातें कहीं।कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन के खिलाफ भी शिकायत की है।आंध्र प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ होंगे।शिकायत में दावा किया गया कि राज्य योजनाओं के पोस्टर और विज्ञापनों पर अभी भी राज्य के मुख्यमंत्री की तस्वीरें हैं।कांग्रेस ने पार्टी के अभियान को अरबपति फाइनेंसर जॉर्ज सोरोस से जोड़ने के लिए भी बीजेपी के खिलाफ शिकायत सौंपी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *