Diljit Dosanjh:दिल्ली में ऑरा टूर के पहले कॉन्सर्ट के बाद दिलजीत दोसांझ ने वीडियो शेयर कर कहा कि कुछ लोगों ने उनका शो रुकवाने की कोशिश की, लेकिन वह 20 दिसंबर तक भारत में रहकर अपने सभी बाकी कॉन्सर्ट करेंगे।
Entertainment Desk : पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली में अपने कॉन्सर्ट के बाद उन कोशिशों पर प्रतिक्रिया दी है, जिनके जरिए कथित तौर पर उनके ऑरा टूर को रोकने का प्रयास किया गया। शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित शो के दौरान उन्होंने फैंस से बातचीत करते हुए कहा कि यह उनके टूर का पहला कॉन्सर्ट था और इसे रोकने की कई कोशिशें हुईं। दिलजीत ने कहा, ‘दोसांझवाला भारत आ गया है। मैं 20 दिसंबर तक भारत में ही हूं और यहां से जाने से पहले अपने बाकी सभी शो करूंगा।’ उन्होंने अपने फैंस को भरोसा दिलाया कि किसी भी विरोध या परेशानी के बावजूद उनका टूर जारी रहेगा।Diljit
Read Also: Bollywood : फिल्ममेकर संजय गुप्ता की दर्दनाक मौत, संजय दत्त टूटे, बोले- दोस्त की याद में जरूर बनाऊंगा ‘कांटे 2’
कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने कहा कि कुछ लोगों ने पूरी कोशिश की कि दिल्ली में उनका शो आयोजित न हो पाए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि इस बारे में उन्होंने भगवान से भी फोन पर बात की थी और उनसे शो होने की बात कही थी। दिल्ली में बारिश की आशंका को लेकर भी सिंगर ने चिंता जताई। उन्होंने प्रार्थना की कि अगले तीन-चार घंटे तक मौसम साफ रहे, ताकि कार्यक्रम बिना किसी रुकावट के पूरा हो सके। दिलजीत ने फैंस के प्रति प्यार जताते हुए कहा कि वह लोगों की बातों पर ध्यान नहीं देते और उनके लिए फैंस का प्यार सबसे ज्यादा मायने रखता है। उन्होंने दर्शकों से चिंता नहीं करने और शानदार परफॉर्मेंस का भरोसा रखने को कहा।Diljit
Read Also: King New Poster: ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’… शाहरुख खान का खूंखार अंदाज, 24 दिसंबर को रिलीज
दरअसल, दिल्ली में दिलजीत के कॉन्सर्ट को लेकर पहले अनुमति और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी अड़चनें सामने आई थीं। त्योहारों के सीजन और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए दिल्ली पुलिस ने शुरुआत में कार्यक्रम की अनुमति देने से इनकार किया था। इसके बाद कॉन्सर्ट आयोजक बुकमायशो लाइव की ओर से ट्रैफिक प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण को लेकर अतिरिक्त सुरक्षा योजना पुलिस के सामने रखी गई। जरूरी इंतजामों के बाद दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कॉन्सर्ट से पहले पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की थी। अब दिलजीत ने साफ कर दिया है कि उनका ऑरा टूर तय कार्यक्रम के मुताबिक जारी रहेगा और भारत में उनके बाकी शो भी होंगे।Diljit
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterDiljit

