कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने Congress के घोषणापत्र को ऐतिहासिक बताया, जानें क्या कुछ कहा ?

Congress Manifesto 2024
Congress Manifesto 2024: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी का जारी लोकसभा चुनाव घोषणापत्र ऐतिहासिक है।कांग्रेस ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया।कांग्रेस नेता सोनिया गांधी,पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी समेत कई नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस मुख्यालय में घोषणापत्र जारी किया गया।

Read also-दिल्ली की मंत्री आतिशी ने Election Commission Of India पर लगाए ये गंभीर आरोप- गरमाई सियासत !

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसे न्याय पत्र नाम दिया गया है।कांग्रेस के घोषणा पत्र को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी व राहुल गांधी ने मिलकर लॉन्च किया। कांग्रेस पार्टी ने 25 गारंटी इस घोषणा पत्र के माध्यम से जनता को दी। अगर कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव जीतती है।चुनाव के बाद इन वादों को पूरा किया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कांग्रेस का घोषणा पत्र गरीब जनता को समर्पित है ।काग्रेंस पार्टी के पांच न्याय पर भी फोकस …

Read also-BJP On Congress Manifesto: ये न्याय पत्र नहीं झूठ का पुलिंदा जानें BJP ने ऐसा क्यों कहा ?

1.‘हिस्सेदारी न्याय’,
2.‘किसान न्याय’,
3.‘नारी न्याय’,
4.‘श्रमिक न्याय’
5.‘युवा न्याय’

कांग्रेस ने शुक्रवार को जारी अपने लोकसभा चुनाव घोषणापत्र में युवा गारंटी के तहत 25 साल से कम उम्र के हर डिप्लोमा होल्डर या ग्रेजुएट को एक साल की ट्रेनिंग देने का वादा किया है। इसके अलावा ‘नारी न्याय’ के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को एक लाख रुपये की सालाना वित्तीय मदद देना का भी वादा किया गया है।न्याय पत्र’ थीम वाले घोषणापत्र में 25 गारंटियों का वादा किया गया है।

वहीं केंद्र सरकार में अलग-अलग स्तरों पर स्वीकृत पदों में लगभग 30 लाख पदों को भरने का वादा किया। काग्रेस पार्टी ने ये भी कहा कि अगर वे सत्ता में आती है तो सभी जातियों, समुदायों के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) के लिए नौकरियों, शैक्षणिक संस्थानों में 10 प्रतिशत कोटा लागू करेगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *