चंडीगढ़ से बीजेपी ने किरण खेर का टिकट काटा, संजय टंडन होंगे बीजेपी उम्मीदवार

Chandigarh BJP Candidate Sanjay Tandon

Chandigarh BJP Candidate Sanjay Tandon: बीजेपी ने बुधवार को चंडीगढ़ लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार का ऐलान कर दिया। बीजेपी ने मौजूदा सांसद किरण खेर का टिकट काटकर संजय टंडन को टिकट दे दिया।हिमाचल प्रदेश के लिए पार्टी के सह-प्रभारी संजय टंडन ने चंडीगढ़ से टिकट मिलने पर  पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद दिया।

चंडीगढ़ में एक जून को आम चुनाव के अंतिम चरण में वोट डाले जाएंगे।टिकट मिलने के बाद संजय टंडन ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मुझे चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया। मैं नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देना चाहता हूं जिनसे मैंने बहुत कुछ सीखा। मैं भरोसा दिलाता हूं 400 सीटों में से चंडीगढ़ उनकी पहली सीट होगी।’

Read also-Kerala: केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भेजा कांग्रेस नेता शशि थरूर को मानहानि का नोटिस

बीजेपी ने अपनी 10 वीं लिस्ट में कुल नौ लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसमें सात उत्तर प्रदेश से,एक चंडीगढ़ से और एक पश्चिम बंगाल से है।किरण खेर पहली बार 2014 में चंडीगढ़ से सांसद बनीं थीं।उन्होंने 2019 में फिर से चंडीगढ़ से जीत हासिल की थी।भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार 10 अप्रैल को उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। किरण खेर का टिकट कटने के पहले ही संकेत मिल चुके थे।4 मार्च को चंडीगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर जब किरण खेर से सवाल किया गया था तब वे इस बात को टालती नजर आई थी। बता  दे कि किरण खेर 2 बार की सांसद रह चुकी है।

Read Also: Panjab: पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह के बेटे समेत शिमला में हेरोइन के साथ 5 लोग गिरफ्तार

संजय टंडन ने कही ये बात…

मैं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मुझे चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया। मैं नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देना चाहता हूं जिनसे मैंने बहुत कुछ सीखा। मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि बीजेपी की 400 सीटों में से चंडीगढ़ पहली सीट होगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *