अरविंद केजरीवाल को झटके पर झटका,मंत्री राजकुमार आनंद ने.. दिया इस्तीफा

Rajkumar Anand Resignation from AAP

Rajkumar Anand Resignation from AAP:लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देते समय राजकुमार राव ने AAP पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा पार्टी भ्रष्टाचार में डूब गई है अब मैं इस पार्टी में नहीं रह सकता।राजकुमार आनंद इस दौरान AAP पर भ्रष्टाचार के साथ पार्टी में दलितों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिलने का आरोप भी लगाया था।

दिल्ली सरकार में मंत्री रहे राजकुमार आनंद ने 10 अप्रैल को AAP से इस्तीफा दे दिया है।बता दें कि राजकुमार आनंद दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री के पद पर तैनात थे। सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद हाल में ED की रेड राजकुमार आनंद के घर पर पड़ी थी। राजकुमार आनंद साल 2020 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर पटेल नगर से विधायक बने थे।

Read also-चंडीगढ़ से बीजेपी ने किरण खेर का टिकट काटा, संजय टंडन होंगे बीजेपी उम्मीदवार

AAP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

दिल्ली सरकार(Delhi Government)में समाज कल्याण मंत्री के पद पर रहे राजकुमार आनंद ने AAP(AamAadmiParty) पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से  हुआ था।लेकिन पार्टी आज खुद भ्रष्टाचार के दलदल में में फंस गई है। मेरे लिए मंत्री पद पर रहकर इस सरकार में काम करना असहज हो गया है।राज कुमार आनंद आगे बोलते हैं। सरकार और मंत्रिपद से इस्तीफा देता हूं, क्योंकि मैं भ्रष्टाचारों के नामों से नहीं जुडना चाहता हूं।बता दें कि पिछले साल नवंबर महीने में राजकुमार आनंद के घर ईडी की टीम ने छापेमारी करने गई थी।

Read Also: Panjab: पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह के बेटे समेत शिमला में हेरोइन के साथ 5 लोग गिरफ्तार

आप छोड़ने के बाद राजकुमार आनंद ने कही ये बात
इस्तीफा देने के बाद राजकुमार आनंद ने कहा मैं राजनीति में मंत्री बना। जो भी बना बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर की वजह से बना।मैं समाज को कुछ देने के लिए मंत्री बना। जब दलितों के साथ देने के बात आती है तब पार्टी पीछे हटती तो मुझे फिर वहां रहने का कोई औचित्य समझ नहीं आता।

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *