केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर लगाया ये गंभीर आरोप गरमाई सियासत!

Rahul Gandhi

Smriti Irani on Congress:केंद्रीय मंत्री और अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल की वायनाड सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया का समर्थन लिया है।गौरीगंज में अपने घर पर यादव सम्मेलन में उन्होंने कहा, ”राहुल गांधी ने वायनाड में चुनाव लड़ने के लिए आतंकवादी संगठन पीएफआई का समर्थन लिया, जिसने केरल में हिंदुओं की हत्या की लिस्ट बनाई थी।”स्मृति अमेठी लोकसभा सीट से फिर से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं, जहां उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को हराया था।

Read also-शिलॉंग में माइग्रेंट मजदूर की हत्या से गरमाई सियासत! मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने कही ये बात

स्मृति ईरानी कही ये बात..
स्मृति ईरानी राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहती है कि पीएफआई नाम के आतंकवादी संगठन के नेता, अब राहुल गांधी की हालत ये हो गई है कि आतंकवादी संगठन का समर्थन लेकर अपना चुनाव लड़ रहे हैं और उस संगठन की एनआईए की चार्जशीट है, उसमें लिखा है… और ये मिलेगा आपको इंटरनेट पर कि उन्होंने केरल में हर जिले में लिस्ट बनाई है कितने हिंदुओं मारेंगे। ये नहीं लिखा कि मारने से पूछेंगे पहले नाम क्या है भइया, मारेंगे, ये चार्जशीट।”

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *