शहजाद पूनावाला ने पश्चिम बंगाल को बताया ‘आतंकियों की सुरक्षित पनाहगाह’-गरमाई सियासत !

Bengaluru Rameshwaram Cafe Blast

Bengaluru Rameshwaram Cafe Blast:बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल जिहादियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बन गया है। और कोलकाता के पास से बेंगलुरु कैफे विस्फोट के पीछे के दो आरोपित की गिरफ्तारी से ये साबित हो गया है।बेंगलुरू के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट (Rameshwaram Cafe Blast in Bengaluru) मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को कोलकाता से मास्टरमाइंड समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। मुसाविर हुसैन शाजिब और अदबुल मथीन अहमद ताहा को कोलकाता के पास उनके ठिकाने का पता लगाया गया और एनआईए टीम ने उन्हें पकड़ लिया।

Read Also: America: कैलिफोर्निया राज्य विधानसभा में पहली बार मनाई गई महावीर जयंती

TMC पर शहजाद पूनावाला ने दी ये प्रतिक्रिया

लगातार आतंकी प्रवृत्ति के, जिहादी प्रवृत्ति के लोग है। वो जिस प्रकार से पश्चिम बंगाल में पकड़े जा रहे हैं। आज एनआईए ने भी रामेश्वरम ब्लास्ट जो बेंगलुरू में हुआ है। उनके अपराधियों को डिटेन किया गया है पश्चिम बंगाल से, तो क्या पश्चिम बंगाल एक सेफ हेवन बनता जा रहा है ऐसे आतंकी और जिहादी एलीमेंट्स के लिए। क्योंकि ऐसे एलीमेंट्स को पता है सरकार उन्हें संरक्षण देगी, प्रोटेक्शन देगी और इसके कई सारे प्रमाण लगातार हमें मिलते जाते है।”

Read Also: Ghaziabad: 23वीं मंजिल से कूदकर 12वीं के छात्र ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

एनआईए (NIA) ने बेंगलुरू के रामेश्वरम कैफे (Rameshwaram Cafe) में हुए विस्फोट मामले में मुख्य साजिशकर्ता समेत दो आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।उन्होंने कहा कि आरोपी मुसव्विर हुसैन शाजिब (Musawvir Hussain Shajib) और ए. मथीन अहमद ताहा (A. Matheen Ahmed Taha) का कोलकाता के पास एक ठिकाने में मौजूद होने का पता चला जिसके बाद एनआईए (NIA) की टीम ने उन्हें पकड़ लिया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *