BJP को ‘400 पार’ का भरोसा होता तो वो चुने हुए मुख्यमंत्रियों को जेल में नहीं डालती – Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav on BJP

Akhilesh Yadav in Lucknow: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को यूपी के पीलीभीत में रैली के साथ लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत की।अखिलेश पार्टी उम्मीदवार भगवत सरन गंगवार के लिए प्रचार कर रहे थे। एसपी प्रत्याशी का मुकाबला बीजेपी के जितिन प्रसाद और बीएसपी के अनीस अहमद से है।

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “पीलीभीत का नाम सुनते ही भाजपाइयों के चेहरे पीले हो जाते हैं। भाजपा सरकार ने तीन कृषि कानूनों को रद्द कर दिया क्योंकि वे किसानों की ताकत से डरते थे।”18 लाख से ज्यादा वोटरों वाली पीलीभीत सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग होगी।

Read also-दिल्ली में गरमाई सियासत! पूर्व मंत्री राज कुमार आनंद के घर के बाहर AAP कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

अखिलेश यादव ने की BJP पर टिप्पणी..
अखिलेश यादव बोलते है कि पीलीभीत का नाम सुनते ही भाजपाइयों के चेहरे पीले हो जाते हैं। भाजपा सरकार ने तीन कृषि कानूनों को रद्द कर दिया क्योंकि वे किसानों की ताकत से डरते थे।
400 पार का उनका संकल्प पूरा हो ….अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि बीजेपी को लोकसभा चुनाव में 400 सीटें मिलने का भरोसा नहीं था।

Read Also: America: कैलिफोर्निया राज्य विधानसभा में पहली बार मनाई गई महावीर जयंती

पीलीभीत में चुनावी रैली के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा, “अगर 400 पार का उनका संकल्प पूरा हो रहा होता, तो क्या उन्हें अन्याय करना पड़ता दिल्ली के मुख्यमंत्री के ऊपर। क्या झारखंड के मुख्यमंत्री को जेल भेजना पड़ा। आखिरकार किस बात की घबराए है।”दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दोनों कथित घोटालों के मामले में फिलहाल जेल में हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *