भारत में तीर्थयात्रा के लिए किसी को इजाजत की जरूरत नहीं है- VHP प्रवक्ता विनोद बंसल

(दीपा पाल )- Nuh Shobha Yatra- हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान हिंसा हुई थी लेकिन कुछ हिंदू संगठनों ने सोमवार को फिर से यात्रा निकालने का ऐलान किया है।लेकिन  सरकार ने इस यात्रा की इजाजत नहीं दी है।सर्व जातीय हिंदू महापंचायत की ओर से शोभायात्रा निकालने का आह्वान किये जाने के मद्देनजर नूंह में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है..Nuh Shobha Yatra

 Read also –मीठा किसे पसंद नहीं है….जयंत चौधरी के बयान से फिर उड़ी अफवाह, किस गठबंधन के साथ है RLD

हरियाणा केे CM  मनोहर लाल खट्टर ने कानून – व्यवस्था को देखते हुए यात्रा को निकालने की अनुमति नही दी। और उन्होने  कहा कि यात्रा में भाग  लेने के बजाय लोग जलाभिषेक के लिए अपने-अपने इलाकों के मंदिर में जा सकते हैं।खट्टर ने कहा कानून-व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।

वीएचपी के प्रवक्ता विनोद बंसल ने सोमवार को कहा कि नूंह में ‘शोभा यात्रा’ निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत में तीर्थयात्रा के लिए किसी को भी इजाजत की जरूरत नहीं है।विनोद बंसल ने कहा, ये तीर्थ यात्रा है, तीर्थ यात्रा की इजाजत भारत में कहीं कोई नहीं लेता। और भारत तीर्थों का देश है और वहां पर अगर मैं कुंभ की बात करूं कावड़यात्रा की बात करूं या कहीं और यात्रा के लिए जाते हैं तो लोग बिना बताए जाते हैं।

Read also –नोएडा में विदेशी नागरिकों से धोखाधड़ी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भांडाफोड़, 84 लोग गिरफ्तार

शासन प्रशासन सरकारें उसकी सुरक्षा और लोगों की सुविधा का ध्यान रखती हैं और मुझे लगता है वो भी वेसिकली भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि और कर्मभूमि है। ऐसे स्थान पर पवित्र जो पांडवकालीन मंदिर जलाभिषेक के लिए वो भी श्रावण मास के अंतिम सोमवार को अगर कोई जाता है तो उस पर किस तरह का प्रतिबंध और किस तरह की अनुमति लेने की जरूरत है।”हरियाणा सरकार ने यात्रा को इजाजत देने से इनकार कर दिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *