सोशल मीडिया पर गृह मंत्री अमित शाह का ये बयान जमकर हो रहा वायरल – जाने क्या कुछ कहा ?

PM Modi 3rd Term:

Amit Shah on Congress: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने शनिवार को कांग्रेस पर ये गलतफहमी फैलाने का आरोप लगाया कि बीजेपी दलितों, आदिवासियों और अन्य पिछड़ी जातियों के आरक्षण को खत्म करना चाहती है।शाह ने अलवर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार भूपेन्द्र यादव के समर्थन में हरसोली में शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित किया।

कांग्रेस पार्टी खासकर दलित और आदिवासी भाइयों के बीच गलतफहमी फैला रही…गृह मंत्री अमित शाह

उन्होंने कहा, “मैं एक बात स्पष्ट करना चाहता हूं।कांग्रेस पार्टी खासकर दलित और आदिवासी भाइयों के बीच गलतफहमी फैला रही है कि बीजेपी आरक्षण खत्म करने जा रही है। मेरी बात ध्यान से सुनो। चाहे दलितों, आदिवासियों या पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण हो, बीजेपी इसका समर्थन करती है। हम न तो आरक्षण खत्म करेंगे और न ही किसी को करने देंगे।उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं आरक्षण के सबसे बड़े समर्थक हैं। कांग्रेस पार्टी एक ओबीसी विरोधी पार्टी है। कांग्रेस पार्टी ने वर्षों तक पिछड़े वर्गों के साथ अन्याय किया।”

शाह ने आगे कहा, “हमारे देश और पूरी दुनिया का नाम रोशन करने वाले मोदी जी खुद ओबीसी समुदाय से आते हैं और आज मोदी जी की कैबिनेट में 27 से ज्यादा ओबीसी मंत्री हैं।”

Read also-दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज- धूलभरी आंधी के बाद कई इलाकों में तेज बारिश

गृह मंत्री अमित शाह की बात हो रही वायरल ..

गृह मंत्री अमित शाह बोलते है कि मैं एक बात स्पष्ट करना चाहता हूं। कांग्रेस पार्टी खासकर दलित और आदिवासी भाइयों के बीच गलतफहमी फैला रही है कि बीजेपी आरक्षण खत्म करने जा रही है। मेरी बात ध्यान से सुनो। चाहे दलितों, आदिवासियों या पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण हो, बीजेपी इसका समर्थन करती है। हम न तो आरक्षण खत्म करेंगे और न ही किसी को करने देंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं आरक्षण के सबसे बड़े समर्थक हैं।

Read Also: Jallianwala Bagh: राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने जलियांवाला बाग के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस पार्टी एक ओबीसी विरोधी पार्टी है।कांग्रेस पार्टी ने वर्षों तक पिछड़े वर्गों के साथ अन्याय किया। काका कालेलकर की रिपोर्ट को दबाए रखा। मंडल आयोग की रिपोर्ट को दबाए रखा। मोदी जी आए और ओबीसी आयोग को संवैधानिक मान्यता देने का काम किया। मोदी जी ने केंद्र की सभी भर्तियों में ओबीसी समुदाय को 27 फीसदी आरक्षण देने का काम किया है।हमारे देश और पूरी दुनिया का नाम रोशन करने वाले मोदी जी खुद ओबीसी समुदाय से आते हैं और आज मोदी जी की कैबिनेट में 27 से ज्यादा ओबीसी मंत्री हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *