कांग्रेस ने हमेशा टुकड़े-टुकड़े गैंग को महत्व देने का काम किया – गृह मंत्री अमित शाह

AMIT SHAH ON MANIPUR

AMIT SHAH ON MANIPUR: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को इंफाल में कहा कि मोदी सरकार की प्राथमिकता मणिपुर में शांति स्थापित करना है।इंफाल में रैली के दौरान उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने हमेशा टुकड़े-टुकड़े गैंग को महत्व देने का काम किया है। प्रोफेसर साहब को जो लड़ाया है। वो भी टुकड़े-टुकड़े गैंग के मेंबर हैं। याद रखना ये मणिपुर को एक नहीं रहने देंगे। भारतीय जनता पार्टी ने मणिपुर में करप्शन को समाप्त किया है। आने वाले समय में नरेंद्र मोदी की प्रायोरिटी मणिपुर को एक रखते हुए, सबसे बातचीत करते हुए शांति स्थापित करने की है।”

Read Also: Bihar: रोहिणी आचार्य ने साधा BJP पर निशाना, कहा लालू जी के नाम पर बीजेपी कांपती है…

उन्होंने आगे कहा, “मणिपुर में छह साल तक कुछ नहीं हुआ था, जिन लोगों ने किया है उनसे भी बातचीत करेंगे और जिनका नुकसान हुआ है उनसे भी बातचीत करेंगे।”पिछले साल तीन मई को मणिपुर में जातीय हिंसा में करीब 219 लोगों की मौत हुई थी।अमित शाह ने लोगों से आंतरिक मणिपुर और बाहरी मणिपुर लोकसभा सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों के लिए वोट करने की अपील भी की।

Read also-कंगना रनौत ने दलाईलामा से की मुलाकात कर कही ये बात – जानें क्या कुछ कहा ?

कांग्रेस ने हमेशा टुकड़े-टुकड़े गैंग को महत्व देने का काम ….गृह मंत्री

कांग्रेस ने हमेशा टुकड़े-टुकड़े गैंग को महत्व देने का काम किया है।प्रोफेसर साहब को जो लड़ाया है ना ये वो भी टुकड़े-टुकड़े गैंग के मेंबर हैं। याद रखना, मणिपुर को एक नहीं रहने देंगे। भाईयों और बहनों भारतीय जनता पार्टी ने मणिपुर में करप्शन को समाप्त किया। अभी-अभी पिछले दिनों में मणिपुर में नस्लीय हिंसा हुई है। मैं मणिपुर के पहाडों और घाटी दोनों को कहना चाहता हूं आने वाले समय में नरेंद्र मोदी जी की प्रायोरिटी मणिपुर को एक रखते हुए, सबसे बातचीत करते हुए शांति स्थापित करने की है। मणिपुर में छह साल तक कुछ नहीं हुआ था, जिन लोगों ने किया है उनसे भी बातचीत करेंगे और जिनका नुकसान हुआ है उनसे भी बातचीत करेंगे।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *