कंगना रनौत ने दलाईलामा से की मुलाकात कर कही ये बात – जानें क्या कुछ कहा ?

Mandi Lok Sabha Chunav
Mandi Lok Sabha Chunav: एक्टर और मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत (BJP candidate Kangana Ranaut) ने सोमवार को तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा से मुलाकात की। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे।

Read also-भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है -कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने क्यों कही ये बात ?

मैं तो बहुत ज्यादा उत्साहित हूं क्योंकि चंबा हमारे हिमाचल की सुंदर जगहों में से एक है और उसका एक हिस्सा मेरे निर्वाचन क्षेत्र में भी आता है और भरमौर की उन्नति के लिए हम बहुत काम करेंगे।आपको बता दे कि कंगना रनौत कांग्रेस प्रत्‍याशी विक्रमादित्‍य के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा प्रत्‍याशी इन दिनों चुनावी रैलियां और रोड शो भी कर रहे हैं। इसी क्रम में कंगना रनौत ने विक्रमादित्‍य सिंह के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर भी जारी है।

Read Also: UK: डेलावेयर सीनेटरों ने पहली बार बैसाखी मनाने के लिए बनाई भांगड़ा टीम

सोशल मीडिया मे वायरल हुआ वीडियो

मंडी से लोकसभा उम्मीदवार कंगना रनौत का धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। कंगना ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा यह मेरे जीवन के यादगार क्षणों में से एक था। परम पावन जी ने कहा उन्हें हिमाचल प्रदेश में रहना अच्छा लगता है। वे भारत से बेहद प्रेम करते है कंगना आगे बोलती है कि यह मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि मैं परम पावन के दर्शन कर पाई।कंगना रनौत के साथ भाजपा नेता जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने भी दलाई लामा से मुलाकात की।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *