दिल्ली विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर के बयान से गरमाई सियासत ! एंटी इंडिया कैंपेन’… बर्दाश्त नहीं करेंगे

Delhi University: दिल्ली यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर योगेश सिंह ने कहा कि कॉलेज कैंपस में ‘एंटी इंडिया कैंपेन’ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि अगर “भगवाकरण” का मतलब देश की सेवा करना है तो विश्वविद्यालय इसके लिए तैयार है।योगेश सिंह ने कहा कि अगर कोई अनुशासनहीनता करता है तो उसके खिलाफ सख्त कदम उठाने होंगे।योगेश सिंह, दिल्ली विश्वविद्यालय के कथित ‘भगवाकरण’ को लेकर एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

Read also-जम्मू कश्मीर में बर्फबारी से मौसम हुआ गुलजार -सैलानियों में दिखी खुशी की लहर

उन्होंने कहा, “आजादी के 75 सालों में ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि अगर कोई कॉलेज हिंदू नव वर्ष का आयोजन कर रहा है, तो मुझे इसमें कुछ भी गलत नहीं लगता। हालांकि हर कॉलेज में समारोह आयोजित करने के अपने नियम और कानून हैं, लेकिन मैं इसमें कुछ भी गलत नहीं देखता।”दरअसल पिछले हफ्ते दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज में आरएसएस की ओर से एक कार्यक्रम के आयोजन किया गया था। जिसका वाममंथी छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने विरोध किया ।

बड़ी संख्या में छात्र कॉलेज के मैन गेट पर इकट्ठा हुए और हिंदू नव वर्ष मनाने के लिए आरएसएस के कार्यक्रम पर आपत्ति जताई।योगेश सिंह ने कहा, “जब भगवाकरण की बात आती है, तो सबसे पहले मुझे समझ नहीं आता कि इसका मतलब क्या है। अगर देश के लिए कुछ भी करना भगवाकरण है, तो हम इसके पक्ष में हैं। लेकिन हम किसी भी भारत विरोधी अभियान को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

Read Also: Bihar: रोहिणी आचार्य ने साधा BJP पर निशाना, कहा लालू जी के नाम पर बीजेपी कांपती है…

वाइस चांसलर ने दिया ये बयान…

आजादी के 75 सालों में ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि अगर कोई कॉलेज हिंदू नव वर्ष का आयोजन कर रहा है, तो मुझे इसमें कुछ भी गलत नहीं लगता। हालांकि हर कॉलेज में समारोह आयोजित करने के अपने नियम और कानून हैं, लेकिन मैं इसमें कुछ भी गलत नहीं देखता।”

“जब भगवाकरण की बात आती है, तो सबसे पहले मुझे समझ नहीं आता कि इसका मतलब क्या है। अगर देश के लिए कुछ भी करना भगवाकरण है, तो हम इसके पक्ष में हैं। लेकिन हम किसी भी भारत विरोधी अभियान को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

ये एक विशेष लोगों का देश है, ये हमारा देश है, हमें इस देश का निर्माण करना है। आप अलग हो सकते हैं या आपकी विचारधारा अलग हो सकती है, कोई मुद्दा नहीं है, हम इस विषय पर चर्चा और बहस कर सकते हैं। लेकिन यहां मुद्दा ये है हम किसी भी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *