जम्मू कश्मीर में बर्फबारी से मौसम हुआ गुलजार -सैलानियों में दिखी खुशी की लहर

Jammu & Kashmir Snowfall:

Jammu & Kashmir Snowfall:जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में सोमवार को लगातार चौथे दिन भी भारी बारिश हुई, सोमवार (15 अप्रैल) को पर्यटन स्थल सोनमर्ग सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई।मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ ऊंचाई वाली जगहों पर हल्की बर्फबारी की भविष्यवाणी की है।

श्रीनगर के मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक मुख्तार अहमद ने पीटीआई वीडियो को बताया कि “यहां पिछले दो या तीन दिनों से बारिश हो रही है और कुछ इलाकों में मीडियम बर्फबारी देखी गई है। कुछ पहाड़ी इलाकों जैसे मुगल रोड, जोजिला और उत्तर पश्चिमी हिस्सों में ये रास्ते फिर से बंद हो गए हैं।”उन्होंने कहा कि 16 और 17 अप्रैल को मौसम ठीक रहेगा। 18 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश और बर्फबारी होगी, फिर 19 अप्रैल से इसमें धीरे-धीरे गिरावट आएगी। अनुमान है कि 21 अप्रैल से मौसम सामान्य हो जाएगा।”

Read also-महिलाओं के लिए ज्यादा फिल्में, ज्यादा मजेदार काम करने का समय – Vidya Balan

यात्रियों और पर्यटकों को मौसम विभाग की गाइडलाइंस के मुताबिक ही योजना बनाने की सलाह दी गई है। कुछ निचले इलाकों में पहले से ही पानी भरा हुआ है और भूस्खलन होने का खतरा है।

मुख्तार अहमद ने कही ये बात…

“फिलहाल बारिशें हुई हैं पिछले दो तीन दिनों से और पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हुई है। जिसके कारण जो शारा है खासकर पहाड़ी इलाकों के इसमें मुगल रोड हो, जोजिला हो ..या बाकी जो नॉर्थ वेस्टर्न पार्ट के खासकर गुरेज एरिया या टण्डार की बात करेंगे तो ये जो शहर हैं ये फिर से बंद हो चुके हैं हल्की बर्फबारी के कारण, अभी भी कुछ एक जगह पर हल्की बारिशें रह सकती हैं आज शाम तक उसके बाद ग्रेजुएली इंप्रूव होगा,

Read Also: UK: एशियाई अमेरिकी रिपब्लिकन गठबंधन ने किया पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का समर्थन

जम्मू रिजन के अंदर जो मैदानी इलाके हैं वहां पर मौसम अमूमन ठीक रहने के चांस हैं। बाकी 16-17 के आसपास से अमूमन मौसम ठीक रहने के चांसेज हैं और 18 शाम से फिर से वेस्टेर्न डिस्टरबेंस एप्रोच कर रहा है जिससे बर्फबारी और पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी रहने के चांसेज हैं फिर 19 को शाम से ग्रेजुएली कम होने के चांसेज हैं।

Read also-Bihar: PM मोदी को खुश करने के लिए रक्षा मंत्री ने ऐसा बयान दिया-तेजस्वी यादव

फिर 20 को भी कुछ एक जगह पर हल्की लाइट कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है 21 से 26 तक अमूमन मौसम ड्राई रहने के चांसेज हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *