केरल: कोझिकोड में 191 लोगों को लेकर आ रहा एयर इंडिया का विमान क्रैश

तिरुअनंतपुरम: केरल के कोझिकोड में दुबई से आ रहा एक विमान एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया है। बताया जा रहा है कि विमान के रनवे पर फिसलने के कारण हादसा हुआ। वहीं एयर इंडिया के A737 बोइंग विमान के फिसलने से दो लोगों की मौत की भी खबर आ रही है। फिसलने के बाद विमान के अगले हिस्‍से के दो टुकड़े हो गए। विमान में 7 क्रू मेंबर्स सहित 191 लोग सवार थे।


एयरलाइन के प्रवक्‍ता के मुताबिक दुबई से आ रहा एयर इंडिया एक्‍सप्रेस प्‍लेन के कोझिकोड एयरपोर्ट पर फिसलने के कारण हादसा हुआ। फ्लाइट-IX 1344- शाम को करीब 7.40 मिनट पर एयरपोर्ट पर लैंड हुई। एयर इंडिया एक्‍सप्रेस के बेड़े में केवल बोइंग 737 विमान ही हैं।

हेल्पलाइन नंबर जारी

यात्रियों के बारे में जानकारी के लिए एयरलाइंस ने 056 546 3903, 0543090572, 0543090572, 0543090575 नंबर जारी किए गए हैं। एनडीआरएफ के डायरेक्‍टर-जनरल एसएन प्रधान के मुताबिक एनडीआरएफ की टीम को करीपुर एयरपोर्ट पर तत्‍काल भेजा गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है। विदेशी न्‍यूज एजेंसी रॉयटर्स के दो लोगों की मौत हुई है और 35 लोग घायल हुए हैं।


डीजीसीए ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और पूर्व केंद्रीय पर्यटन मंत्री केजे अल्‍फोंस ने ट्वीट कर कहा कि केरल में एक दिन में ये दूसरा हादसा हुआ। कोझिकोड में विमान हादसे के दौरान इसका अलग हिस्‍सा टूट गया। पायलट की मौत हो गई. अनेक यात्री घायल हैं। सभी यात्रियों को वहां से निकाल लिया गया है।


वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए कहा कि, “केरल के कोझीकोड में एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान दुर्घटना की जानकारी बेहद दुखद है। मैंने NDRF को जल्द से जल्द घटनास्थल पर पहुंचने और बचाव कार्यों में सहायता करने का निर्देश दिया है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *