Sugar Intake: कितनी खानी चाहिए चीनी और क्यों बढ़ जाता है आपका शुगर लेवल

Sugar Intake: How much sugar should you eat and why does your sugar level increase?

Sugar Intake: कुछ लोगों को मीठा काफी पसंद होता है तो कुछ लोग वजन और बिमारियों के कारण मीठा नहीं खाते हैं। ये तो आपको पता ही होगा की चीनी हमारे शरीर के लिए अच्छा पदार्थ नहीं हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए चीनी कम खाने की सलाह देते हैं। ऐसे में आपको ये पता होना चाहिए कि एक नॉर्मल इंसान एक दिन में कितनी चीनी खा सकता है ? आइए इस ख़बर में जानते है इस बारे में।

Read Also: Tesla: एलन मस्क आएंगे भारत, टेस्ला की एंट्री का हो सकता है ऐलान

कैसे बढ़ता है शुगर लेवल ?

हेल्थ एक्सपर्ट्स का ये कहना है कि चीनी खाने से आपका वजह डायरेक्ट नहीं बढ़ता है बल्कि इनडायरेक्ट तरीके से ये आपके वजन को बढ़ाती है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि चीनी चाय, मिठाई, बिस्कुट, कुकीज से ज्यादा सुगर, प्रोसेस्ड फूड से आपके शरीर में प्रवेश करता है। इस पर एक शोध में ये पता चला कि पिछले कुछ समय में प्रोसेस्ड फूड से लोगों में सबसे ज्यादा शुगर की मात्रा बढ़ी है लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि लोग इससे बिल्कुल अंजान हैं।

चीनी पर किए गए शोध मे क्या पता चला?

विश्वव्यापी अध्ययनों से पता चला है कि चीनी लोगों में स्वाभाविक रूप से मोटापा नहीं बढ़ता। मतलब आप मीठा खाकर भी फिट रह सकते हैं। हालाँकि, इसके लिए आपको कैलोरी लेना कम करना होगा। एक अध्ययन में, कुछ पार्टिसिपेंट्स को 6 वीक तक उच्च शुगर वाले भोजन दिए गए और उनकी कैलोरी को नियंत्रित रखा गया। यह पता चला कि चीनी कम खाने से भी उनका वजन नहीं घटता था। रिसर्च ने पाया कि लिक्विड शुगर सॉस, जिसमें उच्च मात्रा में शुगर होता है, आपके शरीर में ज्यादा मात्रा में होने के बाद भी वो आपके वजन को नहीं बढ़ने देता क्योंकि इससे ओवरऑल कैलोरी इनटेक कम होता है।

Read Also: Tesla: एलन मस्क आएंगे भारत, टेस्ला की एंट्री का हो सकता है ऐलान

कितनी खानी चाहिए चीनी?

चीनी खाना सीधे वजन नहीं बढ़ाता, लेकिन मनमाने तरीके से नहीं खाना चाहिए। यह अधिक नहीं खाना चाहिए। विशेषज्ञों का कहना है कि शुगरयुक्त फूड या ड्रिंक आपके दिन की कैलोरी का 5 प्रतिशत भर सकते हैं। मतलब, आपको हर दिन लगभग 30 ग्राम चीनी खानी चाहिए। बच्चों को उम्र के हिसाब से 19 से 24 ग्राम प्रतिदिन चीनी खानी चाहिए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *