Karnataka: हुबली हत्याकांड का मामला सीआईडी ​​को सौंपा जाएगा- कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया

Karnataka: Hubli murder case will be handed over to CID- Karnataka Chief Minister Siddaramaiah

Karnataka: कर्नाटक (Karnataka) के हुबली में कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या के मामले को मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने सीआईडी को सौपने का फैसला किया है। सीएम सिद्दारमैया ने बताया कि इस मामले को जल्द सुलझाने के लिए एक विशेष अदालत का भी गठन किया जाएगा।

Read Also: Depression: पुरुषों में क्यों होता है इतना गुस्सा? कहीं इस बीमारी के शिकार तो नहीं…

हुबली-धारवाड़ नगर निगम के कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की बेटी नेहा हिरेमथ की गुरुवार को बीवीबी कॉलेज के परिसर में हत्या कर दी गई थी। आरोपित फैयाज हत्या के बाद से फरार था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है मृतक नेहा मास्टर्स ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) की फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी।

Read Also: Mizoram: मिजोरम में कम वोटिंग की मुख्य वजह मतदाताओं की उदासीनता है-एच. लियानजेला

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने कहा कि हमने इसे सीआईडी को देने का फैसला किया है। हम इसके लिए एक विशेष अदालत बनाएंगे। चार्जशीट तरीके से दायर की जानी है और मामले का निपटारा करना है, इसलिए विशेष अदालत बनाएंगे।
ये पूछने पर कि आप परिवार से कब मिलेंगे? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि मैं उनके (माता-पिता के) आवास पर नहीं जा पाया हूं। हमारे जिले के प्रभारी मंत्री और पार्टी कार्यकर्ता गये थे। इसके अलावा एच. के. पाटिल (कानून मंत्री) भी जा रहे हैं। मैं जब वहां (हुबली) जाऊंगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *