Jammu Kashmir: लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस, CRPF ने की मॉक ड्रिल

Jammu Kashmir: Police, CRPF conducted mock drill before Lok Sabha elections

Jammu Kashmir: जम्मू (Jammu Kashmir) में शुक्रवार 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले जम्मू कश्मीर पुलिस ने सीआरपीएफ (CRPF) के साथ मिलकर मॉक ड्रिल की। ये मॉक सिक्योरिटी ड्रिल लोगों के बीत शांति और सुरक्षा का संदेश देने के लिए थी। मॉक ड्रिल में 100 से ज्यादा पुलिस और सीआरपीएफ जवानों ने कैनाल रोड से ज्वेल चौक और तालाब तिल्लो इलाकों से गुजरते हुए फ्लैग मार्च निकाला।

Read Also: PM Modi in Rajasthan: PM मोदी ने फिर भरी हुंकार, साधा कांग्रेस पर सीधा निशाना


जम्मू नॉर्थ के एसपी शिवम सिद्धार्थ ने कहा कि प्रशासन, अर्धसैनिक बल मिलकर मॉक ड्रिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए किया जा रहा है। जम्मू नॉर्थ एसपी शिवम सिद्धार्थ ने बताया कि पूरा प्रशासन, पैरामिलिट्री और सुरक्षा बल साथ ही हैं और ये हम सुरक्षा और शांति का संदेश देने के लिए कर रहे हैं ताकि हमारे जो आने वाले चुनाव हैं वो शांति से और अच्छे से हो जाएं। ये हमारा रास्ता आगे ज्वैल चौक से लेकर कनाल रोड और तालाब तिल्लो से गुजरेगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *