फिल्म श्रीकांत’ के सॉन्ग पर भावुक हुए आमिर खान – कही दिल छूने वाली बात

Aamir khan'

Papa Kehte Hain 2.0 Song Launch: एक्टर आमिर खान बॉलीवुड  में एक सफल  अभिनेता के तौर पर पहचान बना चुके है। आमिर खान में बॉलीवुड में उनके फिल्मी करियर के बारे में बताते है कि उनकी पहली फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ हिंदी सिनेमा में एक मील का पत्थर है और दर्शकों से मिले प्यार की वजह से ये उनके लिए खास बनी हुई है। बता दें कि फिल्म ‘कयामत से कयामत (Qayamat Se Qayamat Tak’) तक’ को मंसूर खान ने डायरेक्ट किया था। इसमें आमिर खान के साथ एक्ट्रेस जूही चावला ने भी अभिनय किया है। 1988 में रिलीज हुई ये फिल्म रोमांटिक-ड्रामा थी जो एक बड़ी हिट साबित हुई थी।फिल्म “श्रीकांत” 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

आमिर खान ने सोमवार को कहा कि उन्हें नहीं पता था कि ‘कयामत से कयामत तक’ हिट होगी या नहीं। उन्होंने कहा कि वे और मंसूर खान जब भी फिल्म देखते थे तो उसमें कमियां निकालते थे।आमिर खान ने कहा कि जिस तरह का प्यार इस फिल्म को मिला उसे देखना एक बहुत ही रोमांचक यात्रा थी। उन्होंने कहा कि ये फिल्म “ऐ मेरे हमसफर”, “गजब का है दिन” और “पापा कहते हैं” जैसे गानों के लिए भी मशहूर हुई थी।

Read also-KS Eshwarappa: कर्नाटक चुनाव से पहले BJP में बगावत की आहट, पूर्व उपमुख्यमंत्री पार्टी से खफा

फिल्म के गाने ‘पापा कहते हैं’ को फिर से राजकुमार राव की अगली फिल्म “श्रीकांत” के लिए फिर से बनाया गया है। आमिर खान ने कहा कि इस गाने ने वास्तव में उनके करियर की शुरुआत की थी और ये उनके लिए बहुत खास है।फिल्म में “पापा कहते हैं” गाने वाले सिंगर उदित नारायण भी सॉन्ग लॉन्च कार्यक्रम में एक्टर राव, शरद केलकर, अलाया एफ., डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी और प्रोड्यूसर निधि परमार हीरानंदानी के साथ मौजूद थे।

Read also-गुरुग्राम के बंधवाड़ी गांव में लैंडफिल साइट पर लगी भीषण आग – धुएं के गुबार में कैद हुआ इलाका

आमिर खान ने कही ये बात…
आमिर खान बोलते है कि वास्तव में मैं बहुत खुश हूं कि मैं आज यहां हूं। ये संगीतकारों और गायकों की एक शानदाव टीम है। उन्होंने हमारे लिए बहुत अच्छा काम किया। इसने हमारी यादें ताजा कर दीं। मैं नासिर साहब, मंसूर, आनंद-मिलिंद, मजरूह साहब को याद कर रहा हूं, जिन्होंने इस गीत को लिखा। ‘पापा कहते हैं’ और ‘ऐ मेरे हमसफर’ दोनों गाने सुनने में बहुत मजा आया, ये बहुत अच्छे गाने हैं और आपको बहुत-बहुत धन्यवाद क्योंकि ये वास्तव में पुरानी यादों की याद दिला रहा है मेरे और उदित के लिए, ये किसी न किसी तरह से हम सभी के लिए पुरानी यादों के रास्ता है और ये गाना आज भी हमारे दिल को छू जाता है, ये हमारे अंदर अच्छी भावनाएं पैदा करता है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *