प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार भोपाल में विशाल रोड शो किया

PM Road Show

PM Road Show: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार शाम भोपाल में विशाल रोड शो किया।रोड शो में भारी भीड़ देखने को मिली है। सड़क के दोनों ओर बीजेपी के झंडे और कमल का निशान लिए लोग दिखाई दिए ।कई जगहों पर सड़क के किनारे लोग मोदी का स्वागत करते दिखे।

Read also – Hyderabad: यूपीए सरकार ने मुंबई हमलों के बाद कोई सैन्य कार्रवाई नहीं की- विदेश मंत्री एस. जयशंकर

पीएम मोदी जीप में सवार होकर जनता का अभिवादन करते हुए आगे बढ़े हैं। उनके साथ सीएम डॉ. मोहन यादव और भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा भी मौजूद रहे। रोड शो के दौरान पीएम मोदी के हाथ में बीजेपी का चुनाव चिन्ह ‘कमल’ था भोपाल लोकसभा सीट पर बीजेपी के आलोक शर्मा का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार अरुण श्रीवास्तव से है।बता दें, पीएम आम चुनाव को लेकर लगातार एमपी का दौरा कर रहे हैं। जनता को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। भोपाल लोकसभा सीट पर सात मई को वोटिंग होगी ।

Read also- Uttar Pradesh: कांग्रेस समर्थकों ने अमेठी में लगाए रॉबर्ट वाड्रा के पोस्टर

आपको बता दें कि पीएम ने जनता को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि आज सागर की धरती पर जनसमर्थन का सागर उमड़ा है। पिछली बार आपने यहां से भाजपा को रिकार्ड तोड़ जीत दर्ज करवाई थी। सागर ने फिर मन बना लिया है( Sagar has made up his mind again)फिर एक बार मोदी सरकार साथियों…देश के विकास के लिए एक मजबूत सरकार कितनी जरूरी होती है, ये मध्य प्रदेश और सागर के लोग बहुत अच्छे से जानते है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *