मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन पर की ये टिप्पणी ! गरमाई सियासत

 Cm Nitish on INDIA Bloc's

 Cm Nitish on INDIA Bloc’s: बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने सोमवार को परिवारवादी को लेकर आरजेडी और विपक्षी गुट इंडिया पर टिप्पणी की।सीएम खगड़िया में चुनावी रैली में लालू यादव का नाम लिए बिना ही उनकी पार्टी को परिवारवाद बढ़ाने के लिए जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा कि विपक्षी गुट इंडिया में केवल परिवारवाद को बढ़ाने वाली पार्टियां हैं।सीएम ने रैली में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के दौर को भी याद किया।ये रैली एलजेपी (रामविलास) के उम्मीदवार राजेश वर्मा के समर्थन में बुलाई गई थी, जिन्हें खगड़िया से मैदान में उतारा गया है। यहां सात मई को मतदान होगा।

Read also-केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर लगाया ये गंभीर आरोप- जानें क्या कुछ कहा ?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा हमारे लिए तो पूरा बिहार एक परिवार है। हम आप सबको आपना परिवार मानते हैं, कुछ लोग परिवार बीबी को, बेटा को, बेटी को उसी को मानते हैं। कांग्रेस वाला भी आजादी हुआ है तो कौन आ रहा है। परिवार का ही आ रहा है। सब परिवारे वाला है कोई नहीं है। इसलिए याद रखिए, हमलोगों को देखिएगा तो अच्छी तरह जान रहे हैं कि आप लोगों को जो बताया कि भारतीय जनता पार्टी हो या हमलोगों की पार्टी हो जरा बताइए कोई परिवार है जी। आदरणीय प्रधानमंत्री जी हैं उनका कोई परिवार का है। हमलोग जिनके साथ थे श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी जो दो बार हम उनकी सरकार में मंत्री थे। अब आप बताइए उनका कोई परिवार था। लेकिन यहां पर सब परिवार ही को आगे बढ़ाता है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *