पाकिस्‍तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, पुंछ में एलओसी पर की फायरिंग

कृष्णाघाटी में पाकिस्‍तान ने फिर किया सीजफायर का उल्‍लंघन | Total tv, latest news,

पाकिस्‍तान की ओर से एक बार फिर भारतीय सीमा के पास के गांवों और सेना की पोस्‍ट को निशाना बनाते हुए फायरिंग की गई। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की।

प्रवक्ता ने बताया कि सीमा पार से हुई गोलीबारी में सुबह करीब 10.15 बजे बालाकोट सेक्टर में गोलीबारी शुरू हो गई और भारतीय सेना के जवानों द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई।

उन्होंने कहा कि आखिरी रिपोर्ट मिलने पर दोनों पक्षों के बीच सीमा पार से गोलीबारी हो रही थी।

प्रवक्‍ता ने बताया कि फायरिंग में किसी के भी हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं थी।

अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान सेना के जवानों ने भी तरकुंडी गांव को निशाना बनाते हुए मोर्टार के गोले दागे, जिससे गांव के निवासियों में दहशत फैल गई।

रविवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने मनकोट, शाहपुर, किरनी और कृष्णाघाटी सेक्टरों में भारी गोलाबारी की। इस साल में सैंकड़ों बार पाकिस्‍तान की ओर से बिना उकसावे संघर्ष विराम का उल्‍लंघन करते हुए फायरिंग की जा चुकी है।

गौरतलब है कि पाकिस्‍तान की ओर से लगातार बिना उकसावे फायरिंग की जा रही है। जिसका जवाब भारत की ओर से लगातार दिया जा रहा है। 15 अगस्‍त पास होने के कारण भी बॉर्डर पर सुरक्षाबल काफी चौकन्‍ने हैं और कड़ी सुरक्षा बरती जा रही है जिससे किसी भी तरह से आतंकी बॉर्डर पार कर पाकिस्‍तान से भारत में ना आ पाए। वहीं जानकारी के मुताबिक पाकिस्‍तान में बड़ी संख्‍या में आतंकी भारत में घुसपैठ की फिराक में बैठे हैं जिससे 15 अगस्‍त और आने वाले त्‍यौहारों पर अप्रिय घटना की कोशिश की जा सके।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *