कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने BJP पर की ये टिप्पणी – जानें क्या कुछ कहा ?

Supriya Shrinate

Supriya Shrinet on BJP: कांग्रेस ने सोमवार को निलंबित जेडी (एस) नेता प्रज्वल रेवन्ना के सेक्स स्कैंडल में कथित तौर पर शामिल होने का जिक्र करते हुए बीजेपी पर सवाल उठाए हैं।कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा है कि प्रज्वल रेवन्ना मोदी परिवार का हिस्सा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हासन के सांसद के ‘अपराधों’ से अच्छी तरह वाकिफ हैं।

Read also-हरियाणा: सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी शैलजा ने दाखिल किया नामांकन

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा ये तस्वीरें एक इंसान की है, वो हासन से सांसद है। ये प्रज्वल रेवन्ना है। वो हासन से सांसद है और इस चुनाव में उसी जगह से बीजेपी-जेडी(एस) का उम्मीदवार हैं। यहां इस तस्वीर में, पीएम मोदी ने न सिर्फ उसके साथ मंच साझा किया बल्कि उसकी तारीफ भी की और उसके लिए वोट मांगे।”

ये पहली बार नहीं है कि वो प्रज्वल रेवन्ना से मिले। प्रज्वल रेवन्ना मोदी परिवार का हिस्सा है। जो मोदी का परिवार है, उसका हिस्सा प्रज्वल रेवन्ना है,इस तस्वीर में वो आपको प्रधानमंत्री जी के साथ, अपने दादा, वो एच. डी. देवगौड़ा जी के पौत्र हैं, उनके साथ दिख सकते हैं ।ये प्रज्वल रेवन्ना है, एक राक्षस, ऐसा दरिंदा जिसकी बात सुनकर रूह कांप जाए।”मुख्य बात ये है कि ये जो मोदी के परिवार का बीजेपी का पटका पहने प्रज्वल रेवन्ना है, क्या 14 अप्रैल को नरेंद्र मोदी को नहीं पता था कि ये किस तरह का दरिंदा है? क्या वे अनभिज्ञ थे? वो अच्छी तरह से जानते थे कि ये आदमी कौन है, इसने क्या पाप किया है, इसके कौन-कौन से काले कारनामे हैं, उनको सारी जानकारी थी।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *